Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»फोन पर कहा बाबू और पुलिस को मिल गया सुराग, प्रिंसिपल की हत्या मामले में 16 साल के दो छात्रों को पकड़ा
    BREKING NEWS

    फोन पर कहा बाबू और पुलिस को मिल गया सुराग, प्रिंसिपल की हत्या मामले में 16 साल के दो छात्रों को पकड़ा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद। तेलंगाना के नलगोंडा जिले में स्कूल प्रिंसिपल रूपा रेड्डी की हत्या के मामले में पुलिस ने 16 साल के दो छात्रों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक हत्या से कुछ देर पहले प्रिंसिपल अपनी मौसी से फोन पर बात कर रही थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने ‘बाबू’ शब्द का इस्तेमाल किया था। तेलंगाना में यह शब्द लड़कों या युवाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बातचीत खत्म होने के तुरंत बाद उनका फोन बंद हो गया। यही ‘बाबू’ शब्द पुलिस के लिए अहम सुराग बन गया।

    35 शब्दों की आखिरी बात

    प्रिंसिपल रूपा की 11 अगस्त को उनके घर में घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ 27 वार कर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान पुलिस को सबसे बड़ा सुराग मृतका की अपनी चाची से हुई आखिरी फोन कॉल से मिला। फोन कटने से ठीक पहले रूपा ने ‘बाबू’ शब्द कहा था। अक्सर छात्रों को बुलाने के लिए ‘बाबू’ कहकर संबोधित किया जाता है। इसी शब्द से पुलिस की सुई स्कूल के छात्रों की तरफ घूमी।

    पार्टी और खून से सने नोटों से खुली पोल

    पुलिस टीम ने जब जांच आगे बढ़ाई तो सामने आया कि 10वीं के दो छात्र अचानक बेहिसाब पैसा उड़ा रहे हैं और दोस्तों के साथ पार्टियां कर रहे हैं। शक गहराने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। एक छात्र के पास से 1.51 लाख रुपए नकद और एक आईफोन बरामद हुआ। पहले उसने पैसों को परिजनों का बताया, लेकिन फॉरेंसिक जांच में नोटों पर इंसान के खून के निशान मिले।

    फीस के पैसों की लालच में बनाई योजना

    नलगोंडा के पुलिस अधीक्षक शरत चंद्र पवार ने बताया कि आरोपी छात्र महंगे शौक और शराब पीने का आदी था। हत्या से 15 दिन पहले प्रिंसिपल रूपा ने उसे स्कूल में बैग में मोबाइल व नकदी लाने पर फटकार लगाई थी और हॉस्टल से निकाल दिया था। बदला लेने और स्कूल फीस का पैसा लूटने की नीयत से आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर 5 दिन पहले साजिश रची। दस्ताने-चाकू खरीदे और सीसीटीवी कैमरों की रेकी की।

    इसलिए उतारा मौत के घाट

    एक छात्र घर की दीवार फांदकर घुसा और दूसरा बाहर रेकी करता रहा। चोरी के दौरान रूपा ने छात्र को देख लिया। पहचान उजागर होने के डर से आरोपी ने उन पर चाकू से 27 वार किए और करीब 2.5 लाख रुपए समेटकर फरार हो गया। पुलिस ने खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…

    September 7, 2026

    सत्य निकेतन हादसे में MCD पर बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अफसर सस्पेंड; विभागीय जांच का भी आदेश

    September 7, 2026

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बिगड़ी तबीयत: एम्स के आईसीयू में भर्ती

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.