Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, होंगे बिहार के अगले सीएम
    BREKING NEWS

    बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, होंगे बिहार के अगले सीएम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Bihar New CM: बिहार में बड़ा सियासी बदलाव हुआ है. सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है और वे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे. इससे पहले नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है.

     बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है. इस बैठक में विजय सिन्हा ने उनके नाम का ऐलान किया. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और बीजेपी के पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे. सम्राट चौधरी के नाम का समर्थन दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने भी किया.

    नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

    नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे थे. नीतीश कुमार ने 20 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. आज 14 अप्रैल को वे इस्तीफा देते हैं तो यह अवधि 145 दिन की होगी. नीतीश कुमार का यह दूसरा छोटा कार्यकाल होगा. इससे पहले साल 2000 में उन्होंने 3 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन 10 मार्च को ही इस्तीफा देना पड़ा था.

    सुबह से तेज रही सियासी हलचल

    मंगलवार सुबह से ही बिहार में राजनीतिक हलचल तेज थी. सुबह-सुबह सीएम हाउस पर संजय झा, विजय चौधरी और ललन सिंह पहुंचे थे. इसके बाद सम्राट चौधरी भी वहां पहुंचे. करीब आधे घंटे की बैठक के बाद विजय चौधरी, सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार एक ही गाड़ी से सीएम हाउस से बाहर निकले. गाड़ी की फ्रंट सीट पर विजय चौधरी बैठे थे, जबकि बैक सीट पर सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार मौजूद थे.

    आखिरी कैबिनेट बैठक में भावुक हुए नीतीश

    आखिरी कैबिनेट बैठक में नीतीश कुमार भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि 2005 में जब वे सरकार में आए, तब से जहां तक संभव हुआ उन्होंने काम किया और नई सरकार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा. इस बैठक के बाद कई मंत्रियों ने नीतीश कुमार के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ममता को एक और झटका,रेजीनगर से भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

    September 19, 2026

    अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी

    September 18, 2026

    महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.