Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
    • छत्तीसगढ़ में दो उप सचिवों का तबादला, सूर्यकिरण अग्रवाल पीएचई और मनोज मिश्रा को मिला मछली पालन विभाग
    • मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय सेवा के 24 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला, देखें पूरी सूची
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन
    • उज्जैन:महाकाल मंदिर में ‘पुष्पा-2’ के रंग में रंगे में युवक को VIP एंट्री, वीडियो भी बनाएं सेल्फी खिंचवाई, सुपरवाइजर बर्खास्त
    • गंगा किनारे जाल में मिला शिवलिंग, आग की तरह फैली बात, बड़ी संख्या में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़…
    • CM योगी ने ‘प्रोजेक्ट गंगा’ का किया शुभारंभ, कहा- यूपी के गांव-गांव तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट…
    • छत्तीसगढ़:जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म आरोपी ने लगाई फांसी, न्यायिक हिरासत में मौत से मचा हड़कंप…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»पटना पुलिस में तैनात 4 महीने की गर्भवती महिला सिपाही संकेशी कुमारी की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…
    मुख्य समाचार

    पटना पुलिस में तैनात 4 महीने की गर्भवती महिला सिपाही संकेशी कुमारी की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार – बेतिया जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. सहोदरा थाना क्षेत्र के सुपौली गांव में पटना पुलिस बल में तैनात 27 वर्षीय महिला सिपाही संकेशी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका चार महीने की प्रेग्नेंट थी. परिवार का आरोप है कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर संकेशी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई.

     परिजनों से ससुराल पर दर्ज काराया केस

    घटना की जानकारी मिलते ही सहोदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया, जहां से शव परिजनों को सौंप दिया गया. मामले को लेकर पुलिस ने परिजनों की ओर से केस दर्ज कर लिया है.

    खुशियों के बीच पसरा मातम

    घटना के बारे में मृतका के बड़े भाई दिनेश कुमार ने बताया कि संकेशी कुमारी ने 7 मार्च 2025 को परिवार की सहमति से लव मैरिज की थी. शादी के बाद वह 21 अप्रैल 2026 को अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने अपने माता-पिता के घर आई थी. शादी के अगले दिन सुबह करीब 7 बजे उसका पति अचानक उसे गाली-गलौज करते हुए अपने साथ वापस ले गया. उसी दिन शाम करीब 7 बजे उसके सुसाइड की खबर मिली.

    जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग सुपौली में ससुराल पहुंचे तो देखा कि संकेशी की लाश ज़मीन पर पड़ी थी. यह देखकर उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई. अपनी बेटी की लाश देखकर उन्हें शक हुआ क्योंकि उसके गले पर निशान थे. जिसके चलते उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया और कहा कि इसे आत्महत्या का रूप देने की एक चालाकी भरी कोशिश की गई .

    चार महीने की प्रेग्नेंट थी संकेशी कुमारी

    घटना के समय शव के पास सिर्फ पति सुजीत कुमार ही मौजूद था. ससुराल के दूसरे सदस्य गायब थे.  इसके बाद परिवार ने तुरंत सहोदरा थाने की पुलिस को सूचना दी. परिवार ने आगे बताया कि संकेशी कुमारी चार महीने की प्रेग्नेंट थी. परिवार की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतका के पति सुजीत कुमार को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. ससुराल के दूसरे सदस्य फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी चल रही है.

    लव मैरिज के बाद अक्सर होते थे झगड़े 

    संकेशी की मौत के बाद उसकी मां और बहन ने दोनों के रिश्तों के बारे में बताया. संकेशी ने एक साल पहले लव मैरिज की थी. वह खुद पटना पुलिस फोर्स में काम करती थी और उसके पति रेलवे में काम करते थे. शादी के एक साल बाद से ही दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे थे.  मां ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए लगातार परेशान कर रहे थे.  न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    मामले के बारे में सहोदरा पुलिस स्टेशन इंचार्ज ऋतुराज जायसवाल ने बताया कि फिलहाल मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का साफ पता चल जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उज्जैन:महाकाल मंदिर में ‘पुष्पा-2’ के रंग में रंगे में युवक को VIP एंट्री, वीडियो भी बनाएं सेल्फी खिंचवाई, सुपरवाइजर बर्खास्त

    June 9, 2026

    गंगा किनारे जाल में मिला शिवलिंग, आग की तरह फैली बात, बड़ी संख्या में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़…

    June 9, 2026

    दिल्ली में यूसुफ पठान की अमित शाह से मिलने की चर्चा, गुजरात में हाईकोर्ट ने जमीन मामले में पूछे सवाल

    June 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.