Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 06 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ पहुंची, ‘‘छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के निर्माण कार्यो, आवास आबंटन के प्रचलित नियमों, प्रक्रियाओं तथा अनुबंधों एवं अन्य विषयों का करेगी अध्ययन’’
    • भारत का फार्मा सेक्टर : नवाचार और युवाओं के लिए नया आकाश-श्रीमती अनुप्रिया पटेल
    • छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल: तीन महिला अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी
    • सिंघीतराई प्लांट हादसा: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
    • रायपुर और नवा रायपुर के लिए 3 स्थानीय अवकाश घोषित, शासन ने जारी किया आदेश
    • युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी
    • मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार: 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»ढोंगी बाबा अशोक खरात की डरावनी पूजा का खुलासा…
    मुख्य समाचार

    ढोंगी बाबा अशोक खरात की डरावनी पूजा का खुलासा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Fake Baba Mumbai: महाराष्ट्र के नासिक में ढोंगी बाबा अशोक खरात के कारनामे पहले से चर्चा में हैं, इसी बीच अब मुंबई से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. मुंबई के मलाड इलाके में एक ढोंगी बाबा के खिलाफ लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि यह ढोंगी बाबा हर गुरुवार और रविवार को भूत उतारने के नाम पर अघोरी पूजा करता है, जिससे उनके आसपास रहने वाले स्थानीय लोग काफी परेशान हो गए.

    स्थानीय लोगों का कहना है कि 4 अप्रैल को आरोपी ने नगर निगम के गार्डन में सैकड़ों लोगों को बुलाकर अपनी पूजा करते हुए खुलेआम भूत उतारने के नाम पर जादू-टोना किया. इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस से ढोंगी बाबा को गिरफ्तार करने की मांग की है. 

    पूजा के लिए कौन-कौन सी सामग्री का उपयोग करता है? 

    स्थानिये लोगों के मुताबिक, ढोंगी बाबा द्वारा की जाने वाली अपनी अघोरी पूजा में कई तरह की अजीब और डरावनी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता था, जिनमें शामिल हैं:

    • बकरी का कलेजा
    • काला कपड़ा
    • लाल कपड़ा
    • श्मशान की राख
    • नींबू
    • सुई
    • शराब की बोतल
    • कुमकुम
    • सिगरेट

    बताया जा रहा है कि वह पूजा के बाद इन सामग्रियों को उन जगहों पर फेंक देता था जहां चार रास्तों के चौराहे मिलते हैं. इस तरह की जादू-टोना से स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल है.

    पुलिस की अनदेखी पर उठ रहे सवाल

    स्थानीय लोगों ने इस मामले की पूरी वीडियो दो हफ्ते पहले पुलिस को दिए और अंधविश्वास और जादू-टोना विरोधी कानूनों के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है. इतना सब होने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कारवाई नहीं की है. लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद ढोंगी बाबा अपना यह कार्यक्रम बंद नहीं कर रहा है, जिससे मजबूर होकर स्थानीय लोगों को पुलिस के पास जाना पड़ा.

    ढोंगी बाबा का दावा, मैं पूजा करके लोगों की सेवा करता हूं

    आरोपी की पहचान रिदम पांचाल के रूप में हुई है, जिसने कहा, “मैं किसी तरह का कोई जादू-टोना नहीं करता, बल्कि मैं एक तरह से पूजा करके लोगों की सेवा करता हूं. उसने दावा किया कि वह इससे एक रुपया भी नहीं कमाता और सिर्फ ,मैं लोगों की परेशानी दूर करता हूं.   एक तरह से देवी की पूजा है, ऐसा यह ढोंगी बाबा सभी आरोपों पर सवाल पूछे जाने पर कहता है. 

    शिक्षित लोग भी बन रहे हैं शिकार

    मुंबई जैसी घनी आबादी शहर में भी इस तरह की घटनाओं ने एक बार फिर अंधविश्वास के बढ़ते प्रभाव पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि हैरानी की बात यह है कि कई शिक्षित लोग भी इस तरह के अंधविश्वास का शिकार हो रहे हैं और इसे बढ़ावा दे रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 06 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ पहुंची, ‘‘छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के निर्माण कार्यो, आवास आबंटन के प्रचलित नियमों, प्रक्रियाओं तथा अनुबंधों एवं अन्य विषयों का करेगी अध्ययन’’

    April 16, 2026

    सिंघीतराई प्लांट हादसा: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

    April 16, 2026

    युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    April 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.