Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया “जनजातीय गौरव दिवस”
    • उठते ही क्या पीना चाहिए? डायबिटीज के मरीज को नाश्ते में क्या खाना चाहिए, सुबह ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल करें?
    • राज्यपाल श्री डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट
    • प्रधानमंत्री मोदी को महंगाई और औद्योगिक संकट के बीच भी सिर्फ राजनीति की चिंता : जयराम रमेश
    • ट्रंप को अदालत का झटका;भारतीय छात्रों-शोधार्थियों और पत्रकारों को बड़ी राहत, वीजा अवधि को लेकर सुनाया सख्त फैसला
    • पारिवारिक कलह में भतीजियों ने ही ली अपनी बुआ की जान… दर्दनाक मौत दी
    • बंगाल की खाड़ी में उठेगा प्रचंड चक्रवाती तूफान, 20-21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना…
    • छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»जैसलमेर में डायनासोर के नए अवशेष? खुदाई में निकले जीवाश्म को लेकर वैज्ञानिक जांच में जुटे
    BREKING NEWS

    जैसलमेर में डायनासोर के नए अवशेष? खुदाई में निकले जीवाश्म को लेकर वैज्ञानिक जांच में जुटे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान के जैसलमेर में एक सूखी झील से डायनासोर के जीवाश्म जैसी निशानियां मिली हैं. झील की सफाई और खुदाई के दौरान ये कंकाल की हड्डियां और पत्थर बन चुके अनोखे जीवाश्म मिले. माना जा रहा है कि ये डायनासोर युग से संबंधित हो सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो जैसलमेर में डायनासोर जीवाश्म की यह पांचवीं खोज होगी.

    झील की खुदाई के दौरान दिखे कंकाल

    जैसलमेर जिले में फतेहगढ़ क्षेत्र के मेघा गांव में बुधवार को झील की सफाई और गहरी खुदाई के दौरान ग्रामीणों को हड्डियों और पत्थरों के अवशेष मिले. गांव के निवासी श्याम सिंह ने सबसे पहले इन अवशेषों को देखा. प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को जानकारी दी गई. 

    श्याम सिंह ने बताया कि झील में हमें कंकाल जैसी संरचना और पत्थरों पर छाप दिखाई दी. मुझे लगा कि यह प्राचीन जीवाश्म हो सकते हैं. मैंने तुरंत प्रशासन और एएसआई को सूचना दी. एसडीएम मौके पर आए और सर्वे किया. उन्होंने कहा कि ये कंकाल जैसी संरचना डायनासोर या किसी अन्य जीव की रीढ़ की हड्डी जैसी लगती है.

    पुरातत्व विभाग की टीम जांच करने पहुंचीं

    एक अन्य ग्रामीण राम सिंह भाटी ने बताया कि गांव वाले झील की सफाई और खुदाई कर रहे थे, तभी उन्हें लंबे आकार का कंकाल और जीवाश्म मिले. देखने में यह डायनासोर के अवशेष और पत्थर जैसे लगे. हमने तस्वीरें खींचकर जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग को भेजीं, जिसके बाद टीम यहां सर्वे के लिए पहुंची.

    पंख जैसे अवशेष लग रहेः भूवैज्ञानिक

    स्थानीय भूवैज्ञानिक नारायण दास इंखिया ने जगह का दौरा करने के बाद कहा कि बहुत संभव है कि यह डायनासोर के जीवाश्म हों. इनका आकार मध्यम है और यहां पंख जैसे अवशेष भी दिख रहे हैं. हालांकि वैज्ञानिक पुष्टि तभी होगी, जब जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) की टीम अध्ययन करेगी. उन्होंने बताया कि जैसलमेर की चट्टानें लगभग 18 करोड़ साल पुरानी हैं. जुरासिक काल में यह इलाका डायनासोर के अस्तित्व का हिस्सा रहा होगा.

    जैसलमेर में मिले हैं डायनासोर के जीवाश्म 

    जैसलमेर में पहले भी डायनासोर के जीवाश्म मिल चुके हैं. पहली बार थियात गांव में हड्डियों के जीवाश्म मिले थे. उसके बाद डायनासोर के पदचिह्न खोजे गए थे. 2023 में डायनासोर का अंडा भी सुरक्षित स्थिति में मिला था. अगर मेघा गांव में मिले ये अवशेष डायनासोर के साबित होते हैं तो यह जैसलमेर की ऐसी 5वीं खोज होगी.

    फिलहाल झील क्षेत्र को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है. वैज्ञानिकों की टीम के आने तक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. टीम के अध्ययन के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह अवशेष वास्तव में डायनासोर के हैं या नहीं. और अगर हैं तो किस प्रकार के डायनासोर के हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी को महंगाई और औद्योगिक संकट के बीच भी सिर्फ राजनीति की चिंता : जयराम रमेश

    November 17, 2026

    छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन…

    November 17, 2026

    सड़क हादसे में अब “पहले इलाज, पैसे की बात बाद में”: सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों को जुड़ना होगा PM-RAHAT से

    November 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.