Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया,21 वर्षीय साकिब हुसैन और 24 साल के प्रफुल्ल हिंगे ने 4-4 विकेट लेकर मचाया तहलका
    • वैज्ञानिक पिता संजीत का 2023 में मौत,अब बहन की मौत के बाद  बड़े भाई ने बाथरूम में जला दिया शव, बदबू फैली तो खुला राज…
    • दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तीन नए कॉरिडोर इस साल के अंत तक हो जाएंगे शुरू…
    • IIIT रायपुर में राष्ट्रीय-स्तरीय ‘MY Bharat Budget Quest’ का आयोजन
    • बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति की नई शुरुआत: सुकमा में ‘अटल आरोग्य लैब’ का राज्यस्तरीय शुभारंभ
    • सामाजिक न्याय और समानता के महान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया नमन
    • केरल के डेंटल कॉलेज में दलित स्टूडेंट की मौत के बाद हंगामा
    • भटके कदमों को नई दिशा: सुकमा में पुनर्वास से विकास की कहानी लिख रही है सरकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»वैज्ञानिक पिता संजीत का 2023 में मौत,अब बहन की मौत के बाद  बड़े भाई ने बाथरूम में जला दिया शव, बदबू फैली तो खुला राज…
    मुख्य समाचार

    वैज्ञानिक पिता संजीत का 2023 में मौत,अब बहन की मौत के बाद  बड़े भाई ने बाथरूम में जला दिया शव, बदबू फैली तो खुला राज…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    देवर ने भाभी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड के धनबाद के गोविंदपुर में एक रिटायर्ड वैज्ञानिक के परिवार की त्रासदी ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया. वैज्ञानिक के बेटे ने अपनी तलाकशुदा बहन की मौत के बाद घर के बाथरूम में ही उसका ‘अंतिम संस्कार’ कर दिया. जानकारी के मुताबिक, 3 साल पहले वैज्ञानिक पिता की हुई मौत के बाद से बेटी काफी डिप्रेशन में थी. घटना के चार दिन बाद जब अधजले शव से पूरे मोहल्ले में बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को खबर की. जब पुलिस अंदर गई और नजारा देखा तो सभी हिल गए.  

    वैज्ञानिक संजीत की 2023 में हुई थी मौत

    जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड वैज्ञानिक संजीत कुमार झा की 2023 में मौत हो गई थी. इसके बाद उसकी बेटी लिपिका डिप्रेशन में थी. बताया जा रहा है कि वह तलाकशुदा है और अपने पिता के घर पर रह रही थी. अब जब बेटी लिपिका (उम्र अज्ञात) ने अपने कमरे में खुदकुशी कर ली. इस पर बड़े भाई प्रणव ने न छोटे भाई को खबर दी, न पड़ोसियों को. उसने बहन का शव घर के बाथरूम में ही जला दिया.

    बड़े भाई से पूछताछ कर रही पुलिस

    भाई के अनुसार, लिपिका की मौत 7 अप्रैल की रात में हो गई थी, उसने बहन की मौत की खबर किसी को नहीं दी और बहन को उसके बाथरूम मे ही अंतिम संस्कार कर दी. जब कई दिनों बाद अधजले शव से बदबू फैलने लगी तो तब पड़ोसियों ने रविवार रात पुलिस को इसकी सूचना दी और गोविंदपुर पुलिस सभी एंगल से तहकीकात कर रही है. पुलिस को बड़े भाई पर शक है, क्योंकि उसके ब्यान हर वक्त बदल रहें. पुलिस बड़े भाई प्रणव को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है.

    तलाक के बाद पिता के घर पर रहती थी लिपिका

    पुलिस ने घर पहुंचकर अधजला शव बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. छोटे भाई प्रदीप राजवर्धन ने बताया कि लिपिका तलाक के बाद घर पर ही रहती थी. पिछले तीन साल से डिप्रेशन में थी. पिता की मौत  के बाद वह कमरे से बाहर ही नहीं निकलती थी. हाल के महीनों में बेड से उतरना भी मुश्किल हो गया था. बाथरूम तक बड़े भाई ही सेवा करता था. छोटा भाई प्रदीप कुछ दिनों से शहर के बाहर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है.

    2020 अप्रैल में संजीत की पत्नी की मौत हुई और संजीत का लिवर डैमेजेड होने से 2023 के अप्रैल में मौत हुई थी. अब तालकशुदा बेटी लिपिका की भी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद तीनों बच्चे डिप्रेशन के शिकार हो गए. आर्थिक तंगी ने परिवार को तोड़ दिया. पड़ोसी भी घर आना-जाना बंद कर चुके थे. प्रणव घर पर रहकर बहन की देखभाल करता था. बहरहाल, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जांच के बाद ही सच सामने आएगा कि लिपिका की मौत आत्महत्या थी या कुछ और है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति की नई शुरुआत: सुकमा में ‘अटल आरोग्य लैब’ का राज्यस्तरीय शुभारंभ

    April 14, 2026

    केरल के डेंटल कॉलेज में दलित स्टूडेंट की मौत के बाद हंगामा

    April 13, 2026

    ओडिशा के शेख इमरान के कट्टरपंथी बनने की कहानी

    April 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.