मुख्य समाचार

सिंधिया ने युवक को दिया आवास लाभ ,बोले- मैं तो तुम्हें आवास दे रहा हूं लेकिन बदले में तुम…

अशोकनगर: शुक्रवार को अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के पिपराई में आयोजित जनसुनवाई में  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं। इस मौके पर सभी शिकायतों का टोकन प्रणाली के तहत व्यवस्थित पंजीकरण किया गया, जिनमें से कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया।

सिंधिया ने कहा कि  शेष लंबित मामलों की ट्रैकिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उनका समयबद्ध और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित हो सके। साथ ही, संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए।

इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि  यह पहल अब अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर चुकी है। उनका संकल्प है कि हर नागरिक की समस्या को प्राथमिकता के साथ सुना और सुलझाया जाए, ताकि धरातल पर वास्तविक परिवर्तन दिखाई दे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्षेत्र को करीब 14.24 करोड़ रुपए की लागत के 78 विकास कार्यों की सौगात दी। 245 लाख रुपए की लागत के 13 कार्यों का लोकार्पण और 1179.24 लाख रुपए के 65 कार्यों का शिलान्यास किया। मुंगावली नगर परिषद ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुंगावली से उनका रिश्ता राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक है।

सिंधिया ने आवास के बदले युवक से लिया सुपारी खाना छोड़ने का वादा

वहीं इस मौके पर एक अलग वाक्या देखने को मिला। दरअसल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक युवक को आवास लाभ दिया, लेकिन शख्स मुंह में सुपारी डाले हुआ था। इसी बात को लेकर सिंधिया ने उसे रोक लिया औऱ कहा कि मैं तुम्हें आवास दे रहा हूं बदले ने तुम क्या दोगे? सिंधिया ने इसके बदले युवक से सुपारी खाना छोड़ने का वादा कराया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia ने कार्यक्रम में कहा कि वह जब भी आते है खाली हाथ नहीं आते। इस बार वह रोड, रेल और अधोसंरचना के कार्यों के साथ पेयजल की बड़ी सौगात लेकर आए हैं। अशोकनगर के लिए 922 करोड़ रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत कराई है।

Related Articles

Back to top button