BREKING NEWSराष्ट्रीय

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलचैन सिंह चरक का निधन

जम्मू । जम्मू क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गुलचैन सिंह चरक का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में व्यापक शोक व्यक्त किया गया तथा नेताओं ने क्षेत्र के विकास और डोगरा विरासत के संरक्षण में उनके योगदान को याद किया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, चरक कुछ समय से अस्वस्थ थे और उन्होंने जम्मू में अंतिम सांस ली।

गुलचैन सिंह के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर है। लोग उनके योगदान को याद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button