Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»नागपुर में 48 घंटे में दादी से लेकर छोटे भाई तक की बेरहमी से 3 हत्याओं से सनसनी
    क्राइम

    नागपुर में 48 घंटे में दादी से लेकर छोटे भाई तक की बेरहमी से 3 हत्याओं से सनसनी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र के नागपुर में 48 घंटों के दौरान अलग-अलग इलाकों में तीन हत्याओं से सनसनी फैल गयी है. इन हत्याओं में एक बुजुर्ग महिला और एक मजदूर व एक अन्य युवक शामिल है. लेकिन तीन हत्याओं से शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

    उधर पुलिस ने तीनों ही मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक तीनों ही घटनाओं में हत्या की वजह अलग-अलग हैं.जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

    पहला मामला-युवक ने दादी की हत्या की

    पहली घटना पाचपावली पुलिस थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी ही दादी की हत्या कर दी. मृतका की पहचान इंदुबाई चव्हाण के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक आरोपी राज बागड़े ने इंदुबाई के एटीएम से बिना बताए पैसे निकाल लिए थे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. आरोप है कि शराब के नशे में राज बागड़े ने गला दबाकर अपनी दादी की हत्या कर दी.

    मजदूर की चाकू मारकर हत्या 

    दूसरी घटना नंदनवन पुलिस थाना क्षेत्र की है. यहां संजय ठाकूर नामक मजदूर की अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि संजय अपने घर के पास खड़ा था, तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. आसपास के लोगों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए.

    छोटे भाई की सोते समय ह्त्या 

    तीसरी वारदात हिंगणा पुलिस थाना क्षेत्र के कागधरा इलाके में हुई. यहां बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की सोते समय हत्या कर दी. आरोपी हरिश्चंद्र पंगराम को शराब की लत थी और मृतक शुभम पंगराम उसे इस बात को लेकर अक्सर टोकता था. इसी नाराजगी में हरिश्चंद्र ने घर में सो रहे शुभम के सिर पर लाठी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. उस समय शुभम अपनी मां के पास सो रहा था.

    नागपुर में हाल के दिनों में हत्या की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. मात्र 48 घंटे के भीतर तीन हत्याओं ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी हुई है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी संग बेटी को लेकर भागी मां, बचाने वाली 12 साल की बच्ची को सड़क पर घसीटा

    August 5, 2026

    ‘पैसे नहीं हैं तो मर जाओ’, सूरत में कारोबारी को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले 3 दोस्त गिरफ्तार

    August 5, 2026

    नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.