Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी
    • चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
    • “बंगाल की जनता अपना फैसला दे चुकी है”, संजय झा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना
    • सफलता की कहानी-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
    • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: राष्ट्र प्रथम का अमर संदेश
    • जामुन खाकर न करें गुठली को फेंकने की गलती, इन 5 बीमारियों में मददगार
    • भारत की सबसे अनोखी ट्रेन, 145 साल से लगातार ढो रही है नमक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»इमाद वसीम पर लगा अपने होने वाले बच्चे की हत्या का गंभीर आरोप, मचा हंगामा…
    खेल

    इमाद वसीम पर लगा अपने होने वाले बच्चे की हत्या का गंभीर आरोप, मचा हंगामा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर इमाद वसीम एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह मैदान पर उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा विवाद है. उनकी पूर्व पत्नी सानिया अशफाक ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए उनके ऊपर अपने होने वाले बच्चे की हत्या के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है.

    सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दावा किया कि दिसंबर 2023 में लाहौर में उनकी इच्छा के खिलाफ उनका गर्भपात कराया गया. उन्होंने अपने पोस्ट में बेहद सख्त शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि उनके पास इस घटना से जुड़ा वीडियो सबूत भी मौजूद है. सानिया ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के छह साल के रिश्ते के दौरान उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान किया गया.

    दूसरी शादी के बाद सामने आए आरोप

    यह विवाद उस समय सामने आया जब इमाद वसीम की दूसरी शादी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई. उन्होंने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नाइला रजा के साथ निकाह किया है. इसी के बाद सानिया ने कई पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्हें और उनके बच्चों को नजरअंदाज किया गया और उनके साथ धोखा हुआ है. यही नहीं उन्होंने नाइला को घर तोड़ने वाली भी बताया.

    उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड को भी टैग करते हुए नाराजगी जताई और सवाल उठाया कि ऐसे खिलाड़ी को टीम में मौका क्यों दिया जा रहा है, जिन पर इतने गंभीर आरोप लग रहे हैं.

    इमाद का जवाब, निजता की अपील

    वहीं, इमाद वसीम ने इन आरोपों पर सीधे तौर पर प्रतिक्रिया नहीं दी है. उन्होंने इतना जरूर कहा है कि उनका और सानिया का रिश्ता लंबे समय से चल रही आपसी समस्याओं के कारण खत्म हुआ और अब दोनों परिवारों की निजता का सम्मान किया जाना चाहिए.

    जानकारी के मुताबिक, इमाद और सानिया की शादी अगस्त 2019 में हुई थी. दोनों के तीन बच्चे हैं – बेटी इनाया और दो बेटे रयान और जयान. तलाक के बाद भी इमाद ने कहा था कि वह अपने बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं.

    नाइला रजा का भी आया बयान

    इमाद से शादी के बाद नाइला रजा ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने लिखा कि यदि भविष्य में इमाद अपने बच्चों से मिलते हैं, तो वह उन्हें अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

    फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और फैंस के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. क्रिकेट के मैदान से दूर इमाद वसीम का यह निजी विवाद अब सुर्खियों में छाया हुआ है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूसरे टी-20 मुकाबले में आज पहली जीत पर भारत-इंग्लैंड की नजर

    July 4, 2026

    टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा

    July 3, 2026

    मेक्सिको की जीत का जश्न मातम में बदला, चार फैंस की मौत

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.