Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»देर से घर लौटी घरवालों ने डांट दिया,इसी बात से नाराज दिल्ली में 13 साल की बच्ची ने की आत्महत्या…
    मुख्य समाचार

    देर से घर लौटी घरवालों ने डांट दिया,इसी बात से नाराज दिल्ली में 13 साल की बच्ची ने की आत्महत्या…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली – शाहदरा इलाके में देर से घर लौटने पर परिवार की डांट से आहत 13 साल की एक नाबालिग बच्ची ने गले में चुन्नी बांधकर अपनी जान दे दी. दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बच्ची ने फंदा लगा लिया है. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. मौके पर पहुंची पुलिस को 13 साल की बच्ची फर्श पर बेहोश हालत में मिली. बच्ची मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली थी.

    दिल्ली पुलिस को बच्ची के परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि बच्ची देर से घर लौटी थी, जिस पर घरवालों ने उसे डांट दिया था. इसी बात से नाराज होकर उसने रोशनदान से चुन्नी बांधकर फंदा लगा लिया. घटना के बाद बच्ची की बहन ने उसे तुरंत नीचे उतारा. जिसके बाद परिजन डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

    कुछ दिन पहले 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने स्कूल की इमारत की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली थी. छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि एक टीचर से सजा मिलने के बाद उनकी बेटी ने सुसाइड कर ल‍िया. हालांकि, गाजीपुर रोड स्थित नवोदय विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाध्यापक आरके शर्मा ने छात्रा को सजा दिए जाने के आरोपों से इनकार किया था. 

    यह मामला फरदीबादा का था जहां पर एक स्कूल पर गंभीर आरोप लगे थे. दावा किया गया था कि फीस ना मिलने पर स्कूल प्रशासन बच्चों को जलील करता था, उनके साथ मारपीट करता था, घंटों तक उन्हें खड़ा रखता था. ऐसे ही एक मामले में 11वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. आरोप है कि टीचर से सजा मिलने के बाद उसने यह कदम उठाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना

    September 7, 2026

    दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत

    September 7, 2026

    मॉडल जैसी लड़की, आधुनिक ड्रेस और फर्स्ट AC से शराब तस्करी,ट्रॉली बैग से मिले 75 लीटर ब्रांडेड शराब…

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.