Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दंतेवाड़ा को मिली डेढ़ करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
    • राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा 17 जून को प्रदेश स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती राजिम में
    • नदियों के पुनरूद्धार एवं पुनर्जीवित करने संबंधी राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
    • सोलर दीदियां बनेंगी हरित ऊर्जा की नई पहचान
    • सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – श्री अरुण साव
    • इश्क, साजिश और कत्ल: रास्ते का कांटा बन रही थी महिला, पुलिस ने 10 दिन में सुलझाई हत्या की गुत्थी
    • जयपुर- शिवदासपुरा में बिजनेसमैन की कार में मिली लाश, करोड़ों के लेन-देन में हत्या का शक…
    • बलरामपुर:युवती से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर दरिंदों ने फुफेरे भाई के बांधे हाथ-पैर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»शिंदे गुट ने बढ़ा दी उद्धव गुट की टेंशन!, ‘वहां पर सब कुछ ठीक नहीं
    राष्ट्रीय

    शिंदे गुट ने बढ़ा दी उद्धव गुट की टेंशन!, ‘वहां पर सब कुछ ठीक नहीं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र की सियासत में बीजेपी और शिंदे गुट की ओर से कथित तौर पर उद्धव ठाकरे के सांसदों को तोड़ने के लिए ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा जोर शोर से हो रही है. इसके जवाब में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने ‘ऑपरेशन वुल्फ’ का जिक्र किया था. अब इस पर शिवसेना विधायक दीपक वसंत केसरकर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन वुल्फ’ कहना बहुत ही गलत है. यह बहुत ही गंदी बात है. वो हमेशा असंसदीय भाषा में बात करते हैं.

    दीपक वसंत केसरकर ने कहा, ”ये तो यहां पर सब टाइगर्स हैं इसलिए जीतकर आए हैं. आपके लोग जीतकर क्यों नहीं आए? बालासाहेब के विचारों पर जो चलते हैं उन्हें टाइगर बोला जाता है. हमलोग बालासाहेब के विचारों पर चल रहे हैं.”

    ‘कांग्रेस से जुड़ना बालासाहेब को कभी भी मंजूर नहीं था’

    उन्होंने आगे कहा, ”हमलोग कांग्रेस के साथ कभी नहीं जुड़े. कांग्रेस के साथ जुड़ना बालासाहेब को कभी भी मंजूर नहीं था. उन्होंने बोला था कि मैं अपनी पार्टी को बर्खास्त कर दूंगा जब ऐसी स्थिति आएगी कि मुझे कांग्रेस के साथ जुड़ना पड़े. तो ये बालासाहेब के विचार थे.” 

    सब कुछ वहां पर ठीक नहीं है- दीपक वसंत केसरकर

    शिवसेना (UBT) की रविवार (14 जून) को हुई बैठक में चार सांसद मौजूद नहीं थे. इस पर शिवसेना विधायक दीपक वसंत केसरकर ने कहा, “जब पार्टी के प्रमुख मीटिंग बुलाते हैं तो सभी को फिजिकली उपस्थित होना चाहिए. अगर शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं होते हैं तो इसका मतलब साफ है और इससे संकेत भी मिलता है कि सब कुछ वहां पर ठीक नहीं है.” 

    मातोश्री पर उद्धव गुट के सांसदों की हुई थी बैठक

    सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि पार्टी में टूट की आशंकाओं के बीच उद्धव ठाकरे ने रविवार को अपने निवास स्थान ‘मातोश्री’ पर लोकसभा सांसदों के साथ अहम बैठक की थी. इस दौरान संजय राउत ने दावा किया था कि सभी सांसद एकजुट हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि ये बैठक किसी ‘ऑपरेशन टाइगर’ के डर से नहीं बुलाई गई थी, बल्कि यह पहले से तय थी.

    अब हम ‘ऑपरेशन वुल्फ’ करेंगे- संजय राउत

    पार्टी में बगावत की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए राउत ने कहा था, “हम ‘ऑपरेशन टाइगर’ के बारे में कुछ नहीं जानते हैं. हम खुद ही टाइगर हैं. अब हम ‘ऑपरेशन वुल्फ’ (Operation Wolf) शुरू करेंगे.” उन्होंने ये भी दावा किया था कि बैठक में 4 सांसद शारीरिक तौर से उपस्थित रहे और 5 सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    PM मोदी ने किया अमेरिका-ईरान शांति समझौते का स्वागत

    June 15, 2026

    जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से किसानों ने फ्लाइट में लखनऊ के लिए भरी उड़ान, महिलाओं ने फ्लाइट में गाएँ गीत

    June 15, 2026

    अंग्रेजों के दौर के बदल गई इंडियन आर्मी की ड्रेस, परेड में अफसर पहनेंगे बंडी

    June 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.