Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG News : ISI का एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था सूचना, जांजगीर पुलिस ने दबोचा
    • पाक PM ने दी बड़ी खबर, ईरान-अमेरिका वार्ता सफल, 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते के लिए रोडमैप तैयार
    • पार्टी सांसदों पर अंडें बरसाए जाने के मामले में TMC ने कोलकाता हाईकोर्ट में दर्ज की PIL
    • NEET पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्श जारी, आज शाम निकलेगा कैंडल मार्च
    • घरेलू विवाद में नाबालिग छोटे भाई ने भाई,भाभी,भतीजे की कर डाली हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    • एमपी के टीकमगढ़ में मिली जम्बूद्वीप नक्शे और 10 फीट लंबी पांडूलिपि
    • “उनकी वफादारी और प्रतिष्ठा बिकाऊ है”, आदित्य ठाकरे ने बागी सांसदों पर साधा निशाना
    • बेमेतरा में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बैठक संपन्न, सामाजिक एकजुटता और विकास पर हुआ मंथन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाले शूटर UP से गिरफ्तार
    राष्ट्रीय

    सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाले शूटर UP से गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल के हाई-प्रोफाइल चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाला शूटर राज सिंह उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी यूपी के बलिया का रहने वाला है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मर्डर मिस्ट्री के तार अब यूपी और बिहार से जुड़ते नजर आ रहे हैं।

    अयोध्या में पहचान छिपाकर बैठा था बदमाश

    वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर राज सिंह अपनी पहचान छिपाने के लिए अयोध्या भाग गया था। वह वहां अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था, लेकिन कोलकाता पुलिस की सटीक सूचना पर अयोध्या पुलिस ने घेराबंदी की और उसे धर दबोचा। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले जाया गया है, जहां उससे कड़ी पूछताछ की जाएगी।

    बक्सर में बुना गया मौत का जाल

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शूटर राज सिंह मूल रूप से यूपी के बलिया का निवासी है, लेकिन वह लंबे समय से बिहार के बक्सर में रह रहा था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि हत्या की पूरी प्लानिंग और साजिश बक्सर में ही की गई थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन शूटर्स के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है और सुपारी किसने दी थी।

    अब तक 3 गिरफ्तार, बिहार-यूपी में पुलिस की दबिश

    इस मामले में पुलिस अब तक कुल तीन शूटर्स को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। इनमें से दो आरोपी बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं। हत्याकांड के बाद से ही कोलकाता पुलिस की टीमें यूपी और बिहार के कई जिलों में लगातार छापेमारी कर रही थीं। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस आखिरकार राज सिंह तक पहुंचने में कामयाब रही।

    क्या था पूरा मामला?

    यह मामला बंगाल के सीेएम सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की सरेआम गोली मारकर हत्या से जुड़ा हुआ है। शुभेंदु अधिकारी का करीबी होने के कारण इस घटना ने पूरे बंगाल में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था। बीजेपी ने इसे सोची-समझी राजनीतिक हत्या बताया था।

    आज होगा बड़ा खुलासा

    कोलकाता पुलिस आरोपी राज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बंगाल के लिए रवाना हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस आज दोपहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है, जिसमें इस मर्डर मिस्ट्री से जुड़े कई और बड़े राज खुल सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “उनकी वफादारी और प्रतिष्ठा बिकाऊ है”, आदित्य ठाकरे ने बागी सांसदों पर साधा निशाना

    June 22, 2026

    “भाजपा ने महमूद गजनवी की तरह लूटा राम मंदिर”, उद्धव सेना ने अमित शाह और BJP पर बोला हमला…

    June 22, 2026

    J&K में सेना ने 4 पर्यटकों की बचाई जान, लहराया बहादुरी का परचम

    June 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.