Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान, सरकार पहुंच रही लोगों के द्वार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • लोक निर्माण विभाग के कार्यों में जनहित और तकनीकी दक्षता पर जोर, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी सुनिश्चित करने के निर्देश
    • क्या तेलंगाना में मिनिस्टर बनेंगी विजयशांति, रेवंत रेड्डी मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा
    • सीएम वीडी सतीशन ने रद्द की पिनराई विजयन सरकार की सबसे महत्वकांक्षी सिल्वरलाइन हाई-स्पीड रेल परियोजना
    • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर थलपति विजय ने नहीं कहा एक भी शब्द
    • काकोली घोष दस्तीदार को ‘Y’ श्रेणी की CISF सुरक्षा
    • अब कुख्यात नक्सली गुणा हांसदा भी करना चाहता है सरेंडर
    • पेंशनरों की हुंकार :“दोहरी नीति बंद करो, पेंशनरों को उनका अधिकार दो”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»गुस्सा दिखाना पंड्या को पड़ा भारी, IPL आचार संहिता तोड़ने के लिए लगा जुर्माना, कप्तानी पर भी खतरा
    खेल

    गुस्सा दिखाना पंड्या को पड़ा भारी, IPL आचार संहिता तोड़ने के लिए लगा जुर्माना, कप्तानी पर भी खतरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए यह साल किसी बुरे सपने जैसा रहा है, और अब कप्तान हार्दिक पंड्या की मुसीबतें और ज्यादा बढ़ गई हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ ईडन गार्डन्स मैदान पर मिली 4 विकेट की हार के बाद हार्दिक पंड्या पर आईपीएल आचार संहिता (IPL Code of Conduct) का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है। इस सीजन में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सफर बेहद निराशाजनक रहा है और इस नई मुश्किल ने हार्दिक की टेंशन दोगुनी कर दी है।

    मैदान पर गुस्सा निकालना पड़ा भारी

    आईपीएल द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, हार्दिक पंड्या को लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया है। ‘हार्दिक पंड्या को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते पाया गया। यह नियम मैच के दौरान मैदान की चीजों या क्रिकेट किट को नुकसान पहुंचाने या गुस्सा निकालने से संबंधित है।’ यह घटना केकेआर की पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई। जब हार्दिक पंड्या रन-अप के लिए वापस जा रहे थे, तब उन्होंने गुस्से में आकर विकेट पर लगे गिल्लियां (bails) को जोर से मार कर गिरा दिया। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने अपनी इस गलती को स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा दी गई सजा को मान लिया है।

    सस्पेंशन का बढ़ा खतरा

    जुर्माने के साथ-साथ हार्दिक पंड्या के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट (demerit point) भी जोड़ दिया गया है। आईपीएल के नियमों के मुताबिक, अगर कोई खिलाड़ी 4 से 7 डिमेरिट पॉइंट्स जुटा लेता है, तो उस पर एक मैच का बैन (suspension) लग सकता है। प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई के लिए यह एक और करारा झटका है।

    टीम के प्रदर्शन पर उठे सवाल

    मैच के बाद हार्दिक पंड्या ने खुद माना कि टीम की बल्लेबाजी और खराब फील्डिंग ही इस सीजन में उनकी बर्बादी का कारण बनी। उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजी में हम कम से कम 20 रन पीछे रह गए। पूरे सीजन में हमारी फील्डिंग बेहद खराब रही है और हमने कई कैच छोड़े। अगर आपको मैच जीतना है, तो आधे मौकों को भी लपकना होगा।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    टॉप-2 में जगह पक्की करने चेन्नई के खिलाफ उतरेंगे गुजरात टाइटंस

    May 21, 2026

    कोलकाता की प्लेऑफ की उम्मीद के बीच रंग में भंग डालने उतरेगी मुंबई

    May 20, 2026

    राजस्थान रॉयल्स से करारी हार के बाद Rishabh Pant खो बैठे अपना आपा, आपत्तिजनक शब्द का किया इस्तेमाल

    May 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.