Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन-स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
    • बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…
    • वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता-नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
    • 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत
    • माचा चाय का कमर्शियल उत्पाद करने वाला भारत का पहला राज्य बना असम
    • बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»साहब! तलाक के बाद भी पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस
    मुख्य समाचार

    साहब! तलाक के बाद भी पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चिंतपूर्णी – वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक होने के बावजूद एक महिला को लगातार प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। जिला कांगड़ा के स्वाणा गांव की रहने वाली महिला ने अपने पूर्व पति के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न और गाली-गलौच की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    2011 में हुई थी शादी, 2024 में हुआ तलाक 
    जानकारी के अनुसार पीड़िता जो पेशे से एक स्कूल अध्यापिका है, की शादी वर्ष 2011 में चिंतपूर्णी के नारी गांव के निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। लंबे समय तक साथ रहने के बाद उनके बीच अनबन बढ़ गई और अंततः वर्ष 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से कानूनी तौर पर तलाक ले लिया। इस दंपत्ति का एक बेटा भी है, जो वर्तमान में अपनी मां के साथ रह रहा है।

    अलग-अलग नंबरों से फोन कर दे रहा धमकियां 
    पीड़िता ने मोईन थाना में दी गई अपनी शिकायत में बताया कि तलाक के बाद भी उसका पूर्व पति उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है। आरोप है कि वह महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन करता है। फोन पर वह महिला के साथ न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग करता है, बल्कि जमकर गाली-गलौच भी करता है। इस लगातार हो रहे उत्पीड़न के कारण महिला गहरे मानसिक तनाव में है।

    क्या कहते हैं थाना प्रभारी
    मामले की गंभीरता को देखते हुए मोईन पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उन कॉल डिटेल्स को खंगाल रही है, जिनके जरिए महिला को परेशान किया जा रहा था। मोईन थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि एक महिला अध्यापिका की शिकायत पर उसके पूर्व पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। कानूनन तलाक होने के बाद इस तरह का व्यवहार अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत

    July 4, 2026

    रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला

    July 4, 2026

    चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.