Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»महिला का छह महीने पहले कस्‍बे के युवक से अवैध संबंध तोड़ दिया 17 साल पुराना वैवाहिक बंधन, प्रेमी से कराई पति की हत्‍या…
    क्राइम

    महिला का छह महीने पहले कस्‍बे के युवक से अवैध संबंध तोड़ दिया 17 साल पुराना वैवाहिक बंधन, प्रेमी से कराई पति की हत्‍या…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। शादी के 17 साल और 4 बच्चे होने के बाद भी एक महिला अवैध संबंधों के दलदल में फंस गई। पति जब रोड़ा बनने लगा तो प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्‍या कर दी। आरोपियों ने पति को पहले शराब पिलाई। नशे में होने के बाद उसका लगा दबा दिया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जब शव पूरी तरह से नहीं जल सका तो उस पर शराब भी डाल दी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

    पुलिस को आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बुधवार शाम खेत में एक शव मिला था। यह शव सैंया कस्बे के रहने वाले लोकेंद्र का था। उसके भाई शिवचरन ने इसकी शिनाख्त की। लोकेंद्र के हाथ पर उसका और पत्नी सोमवती का नाम लिखा था। लोकेंद्र को जलाकर मारा गया था। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो चौंकाने वाली कहानी सामने आई। उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी सोमवती ने कराई थी। प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। लोकेंद्र का शव अधजली अवस्था में मिला था।

    छह महीने पहले हुई थी दोस्ती

    लोकेंद्र की शादी 17 साल पहले इरादतनगर की सोमवती से हुई थी। लोकेंद्र की 3 बेटी और एक बेटा है। लोकेंद्र खेत में मजदूरी करता था। छह महीने पहले सोमवती की दोस्ती कस्बे के एक युवक से हो गई। युवक घर पर आने- जाने लगा। इसकी भनक लगते ही लोकेंद्र ने विरोध किया और अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। अड़चन बना लोकेंद्र अब सोमवती और उसके प्रेमी को खटकने लगा था।


    शराब पिलाकर बेसुध कर दिया

    लोकेंद्र बुधवार सुबह 11 बजे घर से निकला था। इसकी जानकारी सोमवती ने प्रेमी को दे दी। प्रेमी ने रास्ते में ही लोकेंद्र को रोक लिया। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। दोनों उसे शराब के ठेके पर ले गए। जहां से उन्होंने शराब की एक बोतल ली और फल के ठेले से अंगूर खरीदे। इन्हें लेकर वह बजरंग धाम के पास एक खेत में शराब पीने बैठ गए। वहां तीनों शराब पी।


    बाइक से पेट्रोल निकालकर जला दिया

    लोकेंद्र को जब नशा हो गया तो दोनों ने उसे दबोच लिया। एक ने उसके पैर पकड़े और दूसरे हाथ पकड़कर उसका गला दबा दिया। इसके बाद बाइक से पेट्रोल निकालकर उसमें आग लगा दी। पेट्रोल कम पड़ने पर शराब भी डाल दी। शव पूरी तरह से नहीं जला तो उसके शव को खेत के अंदर फेंककर भाग गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी संग बेटी को लेकर भागी मां, बचाने वाली 12 साल की बच्ची को सड़क पर घसीटा

    August 5, 2026

    ‘पैसे नहीं हैं तो मर जाओ’, सूरत में कारोबारी को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले 3 दोस्त गिरफ्तार

    August 5, 2026

    नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.