Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
    • मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की जोड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
    BREKING NEWS

    स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की जोड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे में पिछले खेले 12 में से 11 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है, जिसमें स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की ओपनिंग जोड़ी ने सबसे अहम भूमिका अदा की।

    इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीता, जिसमें मंधाना और प्रतिका की जोड़ी ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। इस मैच में भारतीय टीम को 269 रनों का टारगेट मिला था, जिसके बाद स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की और इसी के साथ दोनों ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड महिला क्रिकेट में बना दिया।
    स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर महिला वनडे में 1000 रन पूरे कर लिए हैं, जिसमें वह भारत की तरफ से सिर्फ तीसरी ऐसी ओपनिंग जोड़ी जो इस आंकड़े को पार करने में कामयाब हो सकी है।

    मंधाना और रावल की जोड़ी से पहले जया शर्मा और अंजू जैन जिन्होंने ओपनिंग जोड़ी के रूप में 1229 रन मिलकर बनाए थे और इसके अलावा जया शर्मा और करुणा जैन की ओपनिंग जोड़ी जो 1169 रन बनाने में कामयाब हुई थी, उन्होंने ये मुकाम हासिल किया था। मंधाना और रावल की जोड़ी ने मिलकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी महिला वनडे में बनाने का काम किया है, जिसमें कम से कम 1000 रन ओपनिंग जोड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा औसत के साथ पूरे करने में मामले दोनों ने मिलकर कैरोलीन एटकिंस और सारा टेलर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

    कम से कम 1000 रन सबसे ज्यादा औसत के साथ बनाने वाली ओपनिंग जोड़ी

        स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल – 84.6 का औसत (भारत)
        कैरोलीन एटकिंस और सारा टेलर – 68.8 का औसत (इंग्लैंड)
        रेचल हेंस और एलिसा हीली – 63.4 का औसत (ऑस्ट्रेलिया)
        टैमी ब्यूमोंट और एमी जोंस – 62.8 का औसत (इंग्लैंड)
        बेलिंडा क्लार्क और लिसा केइटली – 52.9 का औसत (ऑस्ट्रेलिया)

    दोनों ने मिलकर 12 पारियों में हासिल की ये उपलब्धि


    शेफाली वर्मा को उनके खराब फॉर्म के चलते जब टीम इंडिया से बाहर किया गया था, तो उसके बाद 24 साल की प्रतिका रावल को स्मृति मंधाना के साथ ओपनिंग करने की जिम्मेदारी मिली।

    प्रतिका ने इस मौके को अब तक पूरी तरह से भुनाया है, जिसमें उन्होंने मंधाना के साथ मिलकर सिर्फ 12 पारियों में ओपनिंग जोड़ी के तौर पर 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। प्रतिका ने अब तक खेले 12 वनडे मैचों में 51.27 के बेहतरीन औसत के साथ 674 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने एक शतकीय और पांच अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर थामेगी तिरंगा…

    September 18, 2026

    महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.