Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदरीनाथ धाम यात्रा पर ब्रेक! गुलाब कोटि के पास सड़क पर पत्थर आने से रोके गए यात्री
    • स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या
    • दिनांक 6 जुलाई को राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में उप समिति दुर्ग में प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह आयोजित
    • बंदूक की नोक पर पिता को किया कमरे में बंद, फिर 18 वर्षीय बेटी के साथ जो हुआ… 
    • जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी
    • ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना
    • कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»हरियाणा में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायक के बेटे ने तोड़ा रिश्ता…
    राजनीति

    हरियाणा में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायक के बेटे ने तोड़ा रिश्ता…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में कथित क्रॉस-वोटिंग का मामला अब सियासी ही नहीं, पारिवारिक विवाद का रूप भी ले चुका है. कांग्रेस के विधायक चौधरी मोहम्मद इस्राइल के बेटे नाज़िम चौधरी ने खुलकर अपने पिता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने न सिर्फ सख्त कार्रवाई की मांग की है, बल्कि अपने पिता और चाचा से रिश्ता खत्म करने का ऐलान भी कर दिया है.

    ‘गलती नहीं, जानबूझकर हुई क्रॉस-वोटिंग’

    नाजिम चौधरी ने पूरे मामले पर खुलकर बयान देते हुए कहा, “हरियाणा में 5 क्रॉस वोट हुए हैं, जिनको नोटिस जारी किए गए हैं. चार वोट इनवैलिड घोषित हुए हैं, तो 4 वोट के अभी नाम बाहर नहीं आए हैं. मुझे तो लगता है कि उन चार लोगों के भी नाम बाहर आने चाहिए. जिन चार लोगों के वोट इनवैलिड घोषित हुए हैं, क्योंकि ऐसा नहीं है कि MLA को वोट करने के लिए कोई पूरी ट्रेनिंग दी जाती है. यह कोई ऐसी गलती नहीं है, यह जानबूझकर किया गया है.”

    उन्होंने कहा, “9 MLAs के खिलाफ मुझे लगता है कि एक्शन होना चाहिए. मेरे फादर के खिलाफ भी होना चाहिए. मेरे फादर भी उसी में शामिल हैं और इन चार के खिलाफ भी होना चाहिए. मुझे ऐसा लगता है.”

    कांग्रेस कमजोर नहीं, हर हाल में विकल्प मौजूद

    नाजिम ने कांग्रेस की स्थिति को लेकर भी साफ कहा कि पार्टी किसी के भरोसे नहीं है. उन्होंने कहा, “मेरे 15-20 साल के राजनीतिक जीवन में मैंने जितना देखा है, कांग्रेस पार्टी हरियाणा में या देश में किसी की मोहताज नहीं है. अगर इनके खिलाफ एक्शन हो जाएगा, हर जगह कांग्रेस पार्टी के पास विकल्प मौजूद हैं. कहीं कांग्रेस पार्टी कमजोर नहीं है. ऐसा नहीं है कि कांग्रेस के पास बड़े लीडर्स के भी विकल्प हैं, छोटे लीडर्स के भी विकल्प हैं.”

    ‘कांग्रेस खत्म नहीं हो सकती’

    उन्होंने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं का भी जिक्र किया और कहा कि इससे कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ता. उन्होंने कहा, “आज से पहले भी कांग्रेस पार्टी को लोग छोड़कर गए हैं, बहुत बड़े-बड़े लोग छोड़कर गए. आपको पता है, ज्योतिरादित्य सिंधिया गए, गुलाम नबी आज़ाद गए. क्या कांग्रेस पर कोई फर्क पड़ा?”

    उन्होंने कहा, “पिछले 10 सालों में कांग्रेस के खिलाफ किस तरह की बातें हुईं कि कांग्रेस खत्म, कांग्रेस खत्म. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद मीडिया खुद कह रहा था कि देश में कांग्रेस कभी खत्म नहीं हो सकती. इस देश के खून में कांग्रेस है.”

    पिता और चाचा से रिश्ता खत्म

    सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब नाज़िम चौधरी ने अपने ही परिवार से दूरी बना ली. उन्होंने कहा, “इन्हीं सारी बातों से मैं आपको कहना चाहता हूँ कि इन सब लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए. मैं खफा हूँ. खफा ही नहीं, बल्कि अब तो खफा वाली स्टेज भी निकल चुकी है. मैं यह बात साफ कर देना चाहता हूँ कि आज के बाद से मैं यह घोषणा कर रहा हूँ कि मेरे फादर से मेरा कोई रिश्ता नहीं है, न ही आगे जीवन में होगा. आगे आने वाले समय में क्या होगा, यह नहीं पता, लेकिन मेरे उनसे रिश्ते नहीं रहेंगे.”

    उन्होंने आगे कहा, “इस काम में मेरे परिवार से एक और व्यक्ति शामिल है, मेरे चाचा DSP एमएस खान. उनसे भी मेरे कोई रिश्ते नहीं रहेंगे. इन दो लोगों से मेरे परिवार में मेरा कोई संबंध नहीं रहेगा. बाकी परिवार के लोगों से मेरे संबंध पहले जैसे ही रहेंगे.”

    कांग्रेस ने भेजा नोटिस

    इस पूरे विवाद के बीच कांग्रेस पार्टी ने भी सख्त रुख अपनाया है. राज्यसभा चुनाव में कथित क्रॉस-वोटिंग को लेकर पार्टी ने पांच विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. जिन विधायकों को नोटिस भेजा गया है, उनमें मुहम्मद इलियास, मुहम्मद इस्राइल, रेनू बाला, शैली चौधरी और जरनैल सिंह शामिल हैं.

    पार्टी ने इन सभी से उनके मतदान के तरीके को लेकर जवाब मांगा है और तय समय में अपनी स्थिति साफ करने को कहा है. हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस-वोटिंग कोई नया मामला नहीं है, लेकिन इस बार यह इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि यह लगातार तीसरी बार ऐसी घटना बताई जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उद्धव को झटका, शिवसेना में शामिलसचिन अहीर ने डिप्टी स्पीकर के लिए किया नामांकन

    June 30, 2026

    कौन हैं बी मणिक्कम टैगोर? जिन्हें कांग्रेस हाई कमान ने बनाया तमिलनाडु का नया अध्यक्ष

    June 28, 2026

    पार्टी सांसदों पर अंडें बरसाए जाने के मामले में TMC ने कोलकाता हाईकोर्ट में दर्ज की PIL

    June 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.