Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पति को छोड़ प्रेमी संग रहती थी सोनाली, पीछा छुड़वाने के लिए प्रेमी ने करदी हत्या…
    क्राइम

    पति को छोड़ प्रेमी संग रहती थी सोनाली, पीछा छुड़वाने के लिए प्रेमी ने करदी हत्या…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा: उत्‍तर प्रदेश के आगरा स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर बीते शुक्रवार को कंबल में लिपटी महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। माइलस्‍टोर 148 पर मिले इस शव की शिनाख्‍त पुलिस ने कर ली है। महिला की पहचान महोबा निवासी सोनल के रूप में हुई है। वह अपने पति को छोड़कर दिल्‍ली के जहांगीरपुरी में प्रेमी सनी संग रहती थी। सनी ने पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्‍या कर दी और लाश यमुना एक्‍सप्रेसवे पर गांव सौरई के पास फेंक दी। पुलिस ने एआई की मदद से महिला की पहचान की है। शुक्रवार को एक महिला का शव यमुना एक्सप्रेस वे पर मिला था। उसके हाथों और पैरों पर मेहंदी लगी थी। वह पैरों में बिछिया पहने थी। होठों पर लिपस्टिक और आंखों में काजल लगा था। हत्यारोपी ने महिला को कंबल में बांधकर उस पर काला टेप लगा दिया था। पहचान न हो सके, इसलिए उसके चेहरे को बिगाड़ दिया था।

    सोशल मीडिया पर फोटो सर्कुलेट कर हुई पहचान

    पुलिस ने सोशल मीडिया पर सोनाली की फोटो सर्कुलेट करके उसकी पहचान की। उसके सोशल मीडिया के आईपी एड्रेस के जरिए पुलिस हत्यारोपी सनी तक पहुंची और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

    अपराध जगत से है सनी का नाता

    पुलिस के अनुसार, सनी अपराधी किस्म का व्यक्ति है। वह कई गैंगों में सक्रिय था। उसकी गलत हरकतों के कारण उसके मकान मालिक जल्द ही उससे कमरा खाली करवा लेते थे। सनी ने पुलिस को बताया कि सोनाली उसके गले की फांस बनी हुई थी। वह उसे कहीं जाने नहीं देती थी। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। हत्या उसने अकेले ही की थी।

    शादीशुदा थी सोनाली

    महोबा के विजय नगर में सोनाली रहती थी। सोनाली की शादी हो गई थी। सोनाली अपने पति के घर को छोड़कर सनी के साथ दिल्‍ली चली गई। वहां दोनों जहांगीरपुरी में किराए के एक मकान में रह रहे थे। आईपी एड्रेस की मदद से पुलिस जहांगीरपुरी पहुंची तो सनी के मकान में ताला लटका हुआ मिला। वहां से सनी के भाई विजय का पता मिला। विजय की जानकारी के बाद सनी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी पश्चिम आदित्य कुमार ने बताया कि आरोपी को आगरा लाया गया है। उससे पूछताछ के बाद हत्या का कारण और इसमें शामिल लोगों की जानकारी हो पाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…

    August 27, 2026

    21 साल की मुस्कान की हत्या, जिम ट्रेनर इमरान ने घर में अकेला देख चाकू से गोदा

    August 27, 2026

    रुड़की में रक्षाबंधन से ठीक पहले दो सगी बहनों का भाई ने किया मर्डर, चरित्र पर था शक!, जीजा को भी मारी गोली

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.