Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
    • छत्तीसगढ़ में दो उप सचिवों का तबादला, सूर्यकिरण अग्रवाल पीएचई और मनोज मिश्रा को मिला मछली पालन विभाग
    • मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय सेवा के 24 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला, देखें पूरी सूची
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन
    • उज्जैन:महाकाल मंदिर में ‘पुष्पा-2’ के रंग में रंगे में युवक को VIP एंट्री, वीडियो भी बनाएं सेल्फी खिंचवाई, सुपरवाइजर बर्खास्त
    • गंगा किनारे जाल में मिला शिवलिंग, आग की तरह फैली बात, बड़ी संख्या में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़…
    • CM योगी ने ‘प्रोजेक्ट गंगा’ का किया शुभारंभ, कहा- यूपी के गांव-गांव तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट…
    • छत्तीसगढ़:जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म आरोपी ने लगाई फांसी, न्यायिक हिरासत में मौत से मचा हड़कंप…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»अजमेर में सोनिया की मौत सुसाइड नहीं हत्या! पति, ससुर समेत चार गिरफ्तार
    क्राइम

    अजमेर में सोनिया की मौत सुसाइड नहीं हत्या! पति, ससुर समेत चार गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान के अजमेर के नसीराबाद थाना पुलिस ने विवाहिता सोनिया की संदिग्ध मौत के मामले में बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है. आरोपियों द्वारा हत्या को आत्महत्या का रूप देने की सोची-समझी साजिश को पुलिस ने नाकाम करा और इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मृतका के पति, सास, ससुर और ननद को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेशी के बाद अदालत के आदेश पर चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.

    संतान ना होने और 10 लाख की डिमांड पर प्रताड़ना

    ​जयपुर निवासी कमल कुमार की पुत्री सोनिया का विवाह 22 नवंबर 2024 को नसीराबाद के काली माई मोहल्ला निवासी जयंत के साथ हुआ था. आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे कम दहेज और विवाह के 9 महीने बीत जाने के बाद भी संतान ना होने के ताने देकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. ससुराल वाले सोनिया पर अपने पीहर से 10 लाख रुपए नकद लाने का लगातार दबाव बना रहे थे.

    फांसी का नाटक रचा मगर पिता ने जताई हत्या की आशंका

    ​बीती 28 मई को सोनिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. घटना के बाद ससुराल पक्ष ने इसे फांसी लगाकर की गई खुदकुशी करार देकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की. लेकिन मृतका के पिता ने बेटी की हत्या का अंदेशा जताते हुए नसीराबाद थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया.

    ​मेडिकल बोर्ड और AFSL की रिपोर्ट ने खोली पोल

    ​जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार और प्रशिक्षु आरपीएस सत्यप्रकाश के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मामले की गहन जांच-पड़ताल की. घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद AFSL और MOB टीम द्वारा जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों और मेडिकल बोर्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने ससुराल पक्ष के झूठ का पर्दाफाश कर दिया.

    ​रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि सोनिया ने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी. आरोपियों ने कानून की आंखों में धूल झोंकने के लिए साक्ष्य मिटाकर इसे सुसाइड का रूप देने की कोशिश की थी.

    मृतका के पति, ससुर, सास और ननद गिरफ्तार

    पुलिस उपाध्यक्ष​कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ​मेडिकल बोर्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों से यह स्पष्ट हो गया है कि मृतका सोनिया की गला दबाकर हत्या की गई थी और इसे सुसाइड दिखाने का प्रयास किया गया था. त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति जयंत, ससुर सुभाषचंद, सास मंजू देवी और ननद लीना को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें माननीय न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी के लिए 7 महीने के जिगर के टुकड़े का किया कत्ल, पहले गला दबाया, फिर सीने पर पैर रखकर ले ली जान

    June 9, 2026

    ‘ऊंची जाति’ की लड़की से प्यार, प्रेमिका के घरवालों ने दलित लड़के को पीट-पीटकर मार डाला

    June 9, 2026

    ‘ये तुम्हारा बेटा नहीं है’ पत्नी के ऐसा कहते ही पति ने माँ-बेटे को गोलियों से भून दिया; गुरुग्राम डबल मर्डर में बड़ा खुलासा

    June 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.