Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लंबित मांगों को लेकर मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का हल्लाबोल: 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना के विरोध में डी-गेट पर गूंजा कर्मचारियों का आक्रोश
    • जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा
    • चुनावों पर अभी से फोकस : बिरसा मुंडा जयंती के बहाने भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज, एक-दूसरे पर मढ़े हक छीनने के आरोप
    • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को
    • “पार्टी में शामिल होना मेरी सबसे बड़ी गलती थी”, केरल के पूर्व CM की बेटी पद्मजा ने छोड़ी BJP
    • जजों की नियुक्ति पर PIL, कॉलेजियम के फैसलों को RTI के दायरे में लाने की मांग, SC ने MoP पर केंद्र से मांगा जवाब
    • EPFO पर बड़ी खबर, 25% से घटकर 10% हुआ मिनिमम बैलेंस, ज्यादा पैसा निकाल सकेंगे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»संपादकीय»सोनिया की ‘राजनीतिक पटकथा’
    संपादकीय

    सोनिया की ‘राजनीतिक पटकथा’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनीतिक आत्मकथा कभी भी निजी संस्मरणों, घटनाओं, रिश्तों की कहानी नहीं हो सकती। उसमें राजनीतिक परिवेश के खुलासे भी होंगे। राजनीतिक समीकरणों के ब्यौरे भी होंगे। कई स्पष्टीकरण होंगे, तो कुछ राजनीतिक खंडन भी होंगे। सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ भी इसी श्रेणी में आती है। वह सबसे लंबे वक्त तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं। उन्होंने उस दौर का भी शीर्ष नेतृत्व किया, जब प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी और उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की पार्टी भाजपा को देश ने जनादेश नहीं दिया। कांग्रेस 145 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी। सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री पद उस दौर की सबसे महत्वपूर्ण ‘राजनीतिक घटना’ थी। भारत में सोनिया 21 साल की नवयुवा उम्र में आईं, राजीव गांधी से शादी की और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के घर की बहू बनी। यकीनन एक विदेशी लडक़ी के लिए वह समय कई तनावों, दबावों, प्रभावों और बंदिशों का होगा! सोनिया गांधी की उस निजता से देश का कोई सरोकार नहीं, लेकिन जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उन्हीं के सुरक्षाकर्मियों ने, घर में ही, हत्या कर दी और बाद में मई, 1991 में सोनिया के पति एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का तमिलनाडु की एक जनसभा में कत्ल किया गया, तो ऐसी त्रासदियों के बाद एक बहू की मन:स्थिति क्या रही होगी? उस परिवार के भीतर एक अनदेखा-अघोषित खौफ बैठ गया होगा! सोनिया गांधी ने उस दौर और दिनों के बारे में मार्मिक लेखन किया है। हम 1975 के आपातकाल और 1984 के सिख-विरोधी दंगों जैसी घटनाओं को हाशिए पर रख सकते हैं, क्योंकि उस दौर में कई गुप्त बैठकें, संवेदनशील विचार-विमर्श और निर्णयों के समय के बारे में सोनिया गांधी नहीं जान सकती थीं। उन्होंने अपनी सास एवं तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हाव-भाव, मन:स्थिति और प्रतिक्रियाओं को ही देखा होगा, लिहाजा उन्हीं के मद्देनजर उन्होंने टिप्पणी की है। दरअसल सोनिया गांधी 2004-मई, 2014 के दौरान देश की सत्ता और सियासत के सातवें आसमान पर थीं, लिहाजा उनकी किताब और सियासी पटकथा का वह ‘चरम-काल’ था। कांग्रेस को 145 और भाजपा को 138 सीट मिली थीं। बहुमत से दोनों ही बहुत दूर थीं। तब सोनिया गांधी ने वामदलों, सपा, राजद, द्रमुक आदि दलों के साथ यूपीए गठबंधन बनाया और 10 साल तक देश के शासन पर वह काबिज रहा।

    सोनिया गांधी कभी प्रधानमंत्री बन ही नहीं सकती थीं, क्योंकि राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने स्पष्ट कर दिया था कि वह ‘विदेशी’ होने के कारण उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ नहीं दिलाएंगे। राष्ट्रपति ने संविधान के कुछ प्रावधानों का भी उल्लेख किया था। एपीजे अब्दुल कलाम ने इस घटनाक्रम का जिक्र अपनी एक किताब में भी किया है। यही नहीं, सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार आदि ने भी राष्ट्रपति से मिल कर सोनिया के ‘संभावित प्रधानमंत्रित्व’ का जोरदार विरोध किया था। हमने उस दौर के हरेक घटनाक्रम को कवर किया था और खबरें लिखी थीं। डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री के तौर पर चुनना सोनिया गांधी की राजनीतिक मजबूरी थी, क्योंकि वह ही ‘सबसे वफादार’ चेहरा लगे थे। उन्होंने देश में जो आर्थिक सुधार लागू किए थे, उनसे अर्थव्यवस्था में ‘जादुई बदलाव’ दिखने लगे थे। बेशक राहुल और प्रियंका गांधी नाराज हुए होंगे कि सोनिया गांधी ने एक बैठक में ‘ठीक है, सोचूंगी’ क्यों बोल दिया था? परिवार की कहानी निजता वाली हो सकती है, लेकिन बुनियादी कारण हम बता चुके हैं। दरअसल प्रधानमंत्री पद पर कुछ खुलासे सोनिया गांधी के ‘अद्र्धसत्य’ हैं। किताब में तथ्यात्मक गलतियां भी हैं। उन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले, कश्मीर घाटी से पंडितों के निष्कासन और पलायन, राजीव गांधी के प्रधानमंत्री काल के दौरान ही भोपाल गैस त्रासदी से लेकर पुलवामा-पहलगाम आतंकी हमलों तक, न तो कुछ लिखा है और न ही आंसू बहाए हैं। यह किताब आत्मकथा से अधिक ‘राजनीतिक इतिहास’ की पटकथा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पहले कटे, अब जुड़ेंगे

    November 19, 2026

    बेटियों-बहनों से दुष्कर्म द्वारा’ बाप-भाई तबाह कर रहे रिश्तों को!

    November 15, 2026

    खतरे की चेतावनी दे रहीं’ छिटपुट रेल दुर्घटनाएं!

    November 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.