Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज का राशिफल :इन पांच राशि वालों को मिलेंगे बेहतर मौके
    • मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’ किया जारी…
    • भिलाई : JEE की परीक्षा में चप्पल में छुपा कर लाया मोबाइल…
    • ’हरित खाद, नीली-हरी शैवाल एवं जैव उर्वकों पर कृषि विभाग के अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न
    • अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है – मुख्यमंत्री श्री साय
    • बिलासपुर में एक युवक ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट भेजकर कई महीनों तक मंगाता रहा राशन अकाउंट चेक किया तो मालिक के होश
    • कटिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद इलाके में भारी उग्रता और हिंसा पुलिस टीम पर हमला…
    • 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म,प्रेगनेंट होने के 4 महीने बाद ऐसे खुला राज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, April 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»सपा विधायक अबू आजमी की बहू ने लिया बड़ा फैसला, पहले पति के गोवा कांड के बाद भड़की थीं एक्ट्रेस
    मनोरंजन

    सपा विधायक अबू आजमी की बहू ने लिया बड़ा फैसला, पहले पति के गोवा कांड के बाद भड़की थीं एक्ट्रेस

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    अबू आजमी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ में नजर आईं खूबसूरत अदाकारा आयशा टाकिया ने अपनी मासूमियत और बेहतरीन अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया था। ‘टार्जन: द वंडर कार’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली आयशा अब फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहकर लाइमलाइट से बचती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी जिंदगी की झलकियां साझा करती रहती थीं। बेबाक अंदाज के लिए मशहूर आयशा बीते दिनों फिर चर्चा में आ गईं, जब उन्होंने अपने पति फरहान आजमी का बचाव करते हुए कई पोस्ट शेयर किए। हालांकि, अब उन्होंने एक चौंकाने वाला कदम उठाया है, जिससे हर कोई हैरान है।

    पति के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

    बीते हफ्ते गोवा पुलिस ने आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने का मामला दर्ज किया। यह घटना उत्तरी गोवा के कैंडोलिम क्षेत्र की बताई गई। इसके बाद आयशा ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट के जरिए अपना और अपने पति का पक्ष रखा। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनके पति और बेटे के साथ गलत व्यवहार किया गया और दो महिलाओं ने उन पर हमला किया। आयशा ने आरोप लगाया कि गोवा में मुंबईवासियों के प्रति आक्रोश है और उनके पति इसी का शिकार बने। उन्होंने यह भी कहा कि फरहान ने ही पुलिस को बुलाया था, लेकिन कार्रवाई उन्हीं के खिलाफ हुई।

    सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

    इस पूरे मामले के बाद आयशा को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उनके पति फरहान आजमी के केस को उनके ससुर, सपा विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान से जोड़ा जाने लगा, जिससे विवाद और बढ़ गया। ट्रोलिंग से परेशान होकर आयशा ने बड़ा कदम उठाते हुए अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। अब उनका आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल उपलब्ध नहीं है, जिससे यह साफ हो गया कि उन्होंने खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया है। हालांकि, अभी तक आयशा ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि लगातार मिल रही नकारात्मक प्रतिक्रियाओं की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया।

    फिल्म इंडस्ट्री से दूर, पारिवारिक जिंदगी में व्यस्त

    आयशा टाकिया ने 2004 में ‘टार्जन: द वंडर कार’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इसके बाद ‘सोचा न था’, ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘वांटेड’, ‘पाठशाला’ और ‘शादी नंबर 1’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, 2011 में उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी कर ली। फरहान एक मशहूर रेस्तरां व्यवसायी हैं। शादी के बाद दोनों की एक संतान हुई और अब वे अपने पारिवारिक जीवन में व्यस्त हैं। हालांकि, हालिया विवादों ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    धुरंधर 2: रणबीर सिंह ने 48 डिग्री टेंपरेचर में किया शूट…

    April 4, 2026

    छत्तीसगढ़ी फिल्म:’मया देदे मयारू 2’ के साथ स्कूटर जीतने का मौका,महिला दर्शकों के लिए एक खास ऑफर…

    April 4, 2026

    “मैं नशे में महिला एक्टर को अश्लील कॉल करता था”- फेमस कलाकार पीयूष मिश्रा

    April 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.