BREKING NEWSराष्ट्रीय

श्रीनिवास ने शुक्रवार को अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ नमो भारत रैपिड रेल का किया सफर-दिल्ली अलवर कॉरिडोर 2027 में होगी शुरू…

नई दिल्ली।राजस्थान में रेल नेटवर्क को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में उत्तर पश्चिम रेलवे ने दो अहम रेल खंडों के ट्रैक नवीनीकरण को मंजूरी दी है। वहीं दिल्ली से अलवर के बीच नमो भारत रैपिड रेल संचालन को भी मंजूरी मिल गई है।

 दिल्ली से अलवर की राह जल्द ही और भी आसान हो जाएगी और 117 मिनट में यह दूरी पूरी हो सकेगी। नेशनल कैपिटल रिजन प्लानिंग बोर्ड की आरआरटीएस परियोजना के तहत अभी दिल्ली गाजियाबाद मेरठ कॉरिडोर पूरा चुका है। राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने शुक्रवार को अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ इस नमोभारत रैपिड रेल का सफर किया। दिल्ली-अलवर कॉरिडोर की शुरुआत 2027 में होगी।

पांचवी मुख्य सचिव कान्फ्रेंस में हिस्सा लेने यहां आए मुख्य सचिव श्रीनिवास ने बताया कि न्यू अशोक विहार स्टेशन से दुहाई तक का 27 किलोमीटर का सफर रैपिड रेल ने 160 किलोमीटर की गति से पूरा किया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का दिल्ली अलवर कॉरिडोर 2027 में शुरू हो जाएगा। मुख्य सचिवों ने इस दौरान ट्रेन का सिम्युलेशन ऑपरेटिंग भी देखा।

दिल्ली के सराय कालेखां से मानेसर, रेवाड़ी और अलवर को जोड़ने वाले इस नमो भारत रैपिड रेल का परियोजना निर्माण केन्द्र, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली सरकारों की संयुक्त कम्पनी नेशनल कैपिटल रिजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन कर रहा है। कुल 164 किलोमीटर लम्बे इस ट्रैक पर बाइस स्टेशन होंगे। जिनमें से पांच भूमिगत होंगे। 2030 तक इससे साढ़े आठ लाख यात्रियों के रोज सफर करने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button