कोलकाता: पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में पुलिस ने रेड डाला कर रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कथित तौर पर तस्करी करके लाई गईं 44 लड़कियों को बचाया है। पुलिस ऑपरेशन के बीच बीजेपी नेता श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने चेतावनी दी कि इस इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बुलडोजर एक्शन होगा। श्रीरूपा मित्रा चौधरी अपने फायरब्रांड अंदाज में लिए जानी जाती हैं। बंगाल में नई सरकार की ताजपोशी के बाद चौधरी को कुछ दिन पहले ही सरकार आईआईटी खड़गपुर में विजिटिंग फेलो नियुक्त किया है।
इस्लामपुर में दूसरा बड़ा एक्शन
पश्चिम बंगाल में पुलिस ने 44 लड़कियों को ऐसे वक्त पर छुड़ाया है जब राज्य में कुछ ही दिन पहले ड्रोन के इस्तेमाल से पुलिस ने 17 लड़कियों को जिस्मफरोशी में धकेले जाने से बचाया था। ये लड़कियों सभी कम उम्र की थी। अब इस्लामपुर पुलिस ने रेड लाइट एरिया से एक बार में 44 और लड़कियों को मुक्त कराया है। बीजेपी की नेता और पूर्व विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने पूछा है कि इस्लामपुर में लड़कियों की तस्करी के पीछे कौन हैं। किसका हाथ है। चौधरी ने कहा है कि इसमें शामिल लोगों के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए। इस्लामपुर में उत्तर दिनाजपुर जिले में आता है। श्रीरूपा मित्रा चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वे काफी लोकप्रियता रखती हैं।
कौन हैं श्रीरूपा मित्रा चौधरी
श्रीरूपा मित्रा चौधरी को निर्भया दीदी के नाम से जाना जाता है। बीजेपी से जुड़ी चौधरी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे पूर्व में कुछ समय के लिए पत्रकार भी रह चुकी हैं। 18 अप्रैल, 1964 को जन्मी चौधरी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ ऑर्ट्स किया है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) के टिकट पर दक्षिण दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। 2015 में वह बीजेपी में आ गई थी। 2021 में वह बीजेपी से चुनाव लड़की इंग्लिश बाजार विधानसभा सीट से जीती और फिर विधायक रहीं।

