Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»“ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    मुख्य समाचार

    “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर | मध्यप्रदेश के इंदौर में एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना शहर के MIG थाना क्षेत्र की है जहां युवती एक किराए के कमरे में रहती थी। किराए के कमरे में ही युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस के मुताबिक छात्रा राजगढ़ जिले के ब्यावरा की रहने वाली थी और इंदौर में रहकर BCA की पढ़ाई के साथ ही VFX डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

    कमरे में फांसी लगाकर की खुदकुशी

    20 वर्षीय वैष्णवी बनावड़े मूल रूप से राजगढ़ जिले के ब्यावरा की रहने वाली थी। वो इंदौर में MIG थाना क्षेत्र में नेहरू नगर गली नंबर-2 में एक किराए के मकान में रह रही थी। वैष्णवी निजी कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई करने के साथ ही वीएफएक्स डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी। बार-बार मोबाइल पर फोन करने के बाद भी जब वैष्णवी ने फोन नहीं उठाया तो परिचित युवक उसके कमरे पर पहुंचा था, लेकिन काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो उसने मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर वैष्णवी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

    दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट

    वैष्णवी ने जिस कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है उस कमरे की दीवार पर चॉक से अंग्रेजी में लिखा एक संदेश मिला है। इसमें लिखा है- ‘मैं मरना चाहती हूं और मैं इसके लिए किसी को ब्लेम नहीं करती हूं। मैं अपने आप को ब्लेम करती हूं क्योंकि मैं इतनी अनवर्थी हूं। मैं अपने बॉयफ्रेंड, मम्मी और भाई से बहुत प्यार करती हूं। ये मेरे पिता और दादी की गलती है। मैं सभी से प्यार करती हूं।’ पुलिस के मुताबिक करीब एक साल पहले वैष्णवी की दोस्ती एक युवक से हुई थी और फिर दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। पुलिस ने वैष्णवी के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और हर पहलू से जांच करने की बात कह रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे

    July 11, 2026

    मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक

    July 11, 2026

    श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने रेड लाइट एरिया से 44 लड़कियों को छुड़ाए जाने के बाद बुलडोजर चलाने की मांग की

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.