Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज का राशिफल :मेष, धनु के लिए खुलेंगे आय के नए रास्ते, जानें अपना आर्थिक राशिफल
    • अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
    • कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
    • आज का मौसम : बर्फबारी, ठंड और बारिश! देश के मौसम में बड़ा बदलाव…
    • कोलकाता के चोरबगान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत; दर्जनों घायल
    • कलेक्टर ने पूजा महिला स्व-सहायता समूह की आजीविका गतिविधियों का लिया जायजा
    • धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, October 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»कोलकाता के चोरबगान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत; दर्जनों घायल
    मुख्य समाचार

    कोलकाता के चोरबगान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा के पंडाल में शनिवार को सप्तमी की शाम उमड़ी भारी भीड़ से मची भगदड़ में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 35 से अधिक घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

    घटना के समय बाहर तेज बारिश हो रही थी। बारिश के बीच पंडाल में दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि पंडाल का ढांचा टूटने के कारण भी यह हादसा हुआ हो सकता है। घटना के बाद पूजा पंडाल की रोशनी बंद कर दी गई और बाहर निकलने के रास्ते भी बंद कर दिए गए। बताया जा रहा है कि कुचलने से लोगों की मौत हो गई।

    पूजा के आयोजक विकास दास ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ। उनकी प्राथमिकता घायलों को अस्पताल पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भीड़ के दबाव में लोग कुचल गए या किसी अन्य कारण से यह स्थिति बनी, यह अभी साफ नहीं है। घटनास्थल पर पुलिस और दमकलकर्मियों के पहुंचने की बात भी उन्होंने कही। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का भी दौरा किया।

    गौरतलब है कि चोरबगान सार्वजनिन दुर्गोत्सव समिति ने इस वर्ष अपने पूजा पंडाल की थीम ‘आर्ब’ रखी है, जिसका अंग्रेजी भावार्थ ‘ध्वनि से परे’ है। इस अवधारणा के जरिए ध्वनि की परिचित सीमाओं से आगे बढ़कर मौन की गहराई को दर्शाने का प्रयास किया गया है। पंडाल को 360 डिग्री की अवधारणा के आधार पर तैयार किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    RG kar Rape Case : ‘147 करोड़ लोग CBI पर भरोसा कैसे करेंगे?’, संदीप घोष को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर भड़के पीड़िता के पिता

    October 17, 2026

    भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर फटने से 5 लोगों की मौत, पांच घायल

    October 17, 2026

    कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 15 फीट गहरे नाले में गिरी बस; मध्यप्रदेश के 8 श्रद्धालुओं की मौत

    October 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.