- 100 ठिकानों पर छापेमारी, पांच थानों में दर्ज हुए केस।
- कार्रवाई में 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहे शामिल।
- 930 मामलों की जांच में आरोपियों की हुई पहचान।
रायपुर। साइबर रेंज थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 101 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 930 संदिग्ध खातों की जांच के बाद इनमें जमा एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि को होल्ड किया गया है। यह कार्रवाई 30 घंटे तक चली, जिसमें 200 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे।
ऑनलाइन ठगी से जुड़े थे आरोपित
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित म्यूल बैंक अकाउंट, फर्जी शेयर ट्रेडिंग एप, क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट, गूगल रिव्यू टास्क और ऑनलाइन ठगी में संलिप्त थे। इनमें से कुछ आरोपित पहले भी हत्या, बलवा, जुआ और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में संलिप्त रह चुके हैं। इससे पहले भी पुलिस ने म्यूल खातों से धोखाधड़ी के मामलों में 98 आरोपितों को गिरफ्तार किया था।100 ठिकानों पर छापेमारी
रेंज साइबर थाना और एंटी क्राइम यूनिट ने 930 मामलों की जांच कर आरोपितों की पहचान की, जिसके बाद रायपुर, भिलाई और दुर्ग सहित 100 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे खातों पर कार्रवाई जारी रखी जाएगी।बैंकों में म्यूल अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई
- थाना आजाद चौक: इंडियन ओवरसीज बैंक के 21 खाते।
- थाना गंज: कर्नाटका बैंक के 41 खाते।
- थाना टिकरापारा: रत्नाकर बैंक के 54 खाते।
- थाना कोतवाली: कोटक महिंद्रा बैंक के 41 खाते।
- थाना सिविल लाइन: बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 128 खाते।
म्यूल अकाउंट से कमीशन का खेल
जांच में सामने आया कि आरोपितों ने अपने बैंक खाते ठगों को बेच दिए थे। इसके बदले में उन्हें हर महीने 5,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक कमीशन मिलता था। कुछ मामलों में खाताधारकों ने ठगी की रकम का 10 से 20% हिस्सा बतौर कमीशन लिया था।क्या हैं म्यूल अकाउंट?
म्यूल अकाउंट ऐसे बैंक खाते होते हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर ठग ऑनलाइन ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए करते हैं। खुद के नाम पर खाता खुलवाने से वे केवाईसी जांच में फंस सकते हैं, इसलिए भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके नाम से खाते खुलवाते हैं। इसके जरिए ठगी की रकम मंगवाकर उसमें से खाताधारक को एक छोटा हिस्सा कमीशन के रूप में दे दिया जाता है।पुलिस लगातार लोगों को आगाह कर रही है कि वे ऐसे लालच में न फंसें और किसी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक अकाउंट इस्तेमाल न करने दें।
Trending
- चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
- तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
- विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
- भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
- बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
- सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
- फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ

