Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»डॉक्टर की बीएमडब्ल्यू कार में लगा ऐसा उपकरण कुछ सेकंड में बदली जा सकती दो अलग-अलग नंबर प्लेट, पुलिस के हत्‍थे चढ़ा… 
    क्राइम

    डॉक्टर की बीएमडब्ल्यू कार में लगा ऐसा उपकरण कुछ सेकंड में बदली जा सकती दो अलग-अलग नंबर प्लेट, पुलिस के हत्‍थे चढ़ा… 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद-पलक झपकते ही रिमोट से कार में बैठे-बैठे ही नंबर प्‍लेट चेंज…! पुलिस के हत्‍थे एक ऐसा शातिर डॉक्‍टर चढ़ा है, जो ट्रैफिक पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी बीएमडब्‍ल्‍यू कार की नंबर प्‍लेट रिमोट से बदलता रहता था. ऐसे में वह सड़क पर नियमों को ताक पर रखकर कार चलाता था. लेकिन शराब के नशे में ड्राइव करते समय उसकी सारी पोल खुल गई. पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर, हैदराबाद का ये शातिर डॉक्‍टर कब से नियम-कानूनों को तोड़ रहा था.  

    कुछ ही सेकंड में नंबर प्‍लेट चेंज

    हैदराबाद में रिमोट कंट्रोल से बदलने वाली नंबर प्लेट वाली बीएमडब्ल्यू कार चला रहे एक डॉक्टर को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ा गया. पुलिस ने वीकेंड में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुबली हिल्स पर एक कार को रोका. इस कार की नंबर प्‍लेट देख ट्रैफिक पुलिसवालों के होश उड़ गए. इसे कार में बैठकर अंदर से ही बदला जा सकता था. ये जुगाड़ डॉक्‍टर ने ट्रैफिक चालान से बचने के लिए किया था. कार में ऐसा सिस्‍टम लगा है, जिससे कुछ ही सेकंड में नंबर प्‍लेट बदल जाती है. 

    शराब पीकर चला रहे थे BMW कार

    शातिर डॉक्‍टर की पहचान डॉ. गौतम रेड्डी के रूप में हुई है, जिन्‍हें शहर के पॉश इलाके जुबली हिल्स से शराब पीकर गाड़ी चलाने की जांच के दौरान पकड़ा गया. उनके खून में अल्कोहल का लेवलर कानूनी सीमा से काफी अधिक था. इस दौरान पुलिस को डॉक्‍टर की लग्जरी कार में एक लेटेस्‍ट डिवाइस लगा हुआ दिखा, जिससे वे अपनी नंबर प्लेट बदल सकते थे. आरोप है कि वे निगरानी कैमरों को गुमराह करके ई-चालान से बचना चाहते थे. इसलिए उन्‍होंने कार में ये डिवाइस लगा रखी थी.  

    डॉक्‍टर की कार में जो डिवाइस लगा था, उससे ड्राइवर कुछ ही सेकंड में दो अलग-अलग रजिस्ट्रेशन प्लेट बदल सकता था. बीएमडब्‍ल्‍यू कार में एक प्लेट दिल्ली में रजिस्‍ट्रेशन थी, जबकि दूसरी तेलंगाना में. पुलिस जांच के दौरान, तेलंगाना नंबर प्लेट का पता आरोपी से जुड़े एक अन्य वाहन से चला, जिससे पता चलता है कि यह जानबूझकर कानूनी एजेंसियों को धोखा देने का प्रयास था.

    जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर (ट्रैफिक) एन रविंदर ने कहा, “नकली नंबर प्लेटों से बचना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस तरह का लेटेस्‍ट सिस्टम हैरान करने वाला है. यह जुर्माने से बचने और डिजिटल निगरानी को गुमराह करने का एक सुनियोजित प्रयास प्रतीत होता है.” पुलिस ने आगे बताया कि यह मॉडिफिकेशन संभवतः एक निजी कार डेकोरेशन यूनिट में किया गया था और इस तरह के अवैध सिस्टम बनाने में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है. मॉडिफिकेशन यूनिट पर भी कानूनी कार्रवाई होने की संभावना है.

    डॉक्टर पर धोखाधड़ी और ट्रैफिक नियमों का उल्‍लंघन करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने के लिए मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने का भी आरोप है. उसके रक्त में अल्कोहल की मात्रा (बीएसी) 137 मिलीग्राम थी, जबकि अनुमेय सीमा 30 मिलीग्राम/100 मिलीलीटर है. वाहन को आगे की फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है. अधिकारी अब जांच का दायरा बढ़ा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हैदराबाद में अन्य वाहन भी इसी तरह की हेराफेरी में शामिल हैं या नहीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 

    June 19, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    साले की पत्नी को भगाकर गुजरात ले गया जीजा, पुलिस व रिश्तेदारों को देख 5वीं मंजिल से कूदा

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.