Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»सरगुजा :विवाहिता की करंट लगने मौत मायके वालों का संगीन आरोप ‘बच्चे नहीं होने पर पति ने रची हत्या की साजिश…
    छत्तीसगढ़

    सरगुजा :विवाहिता की करंट लगने मौत मायके वालों का संगीन आरोप ‘बच्चे नहीं होने पर पति ने रची हत्या की साजिश…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा में करंट से विवाहिता की मौत हो गई। सीलिंग फैन को जोड़ने वाला तार कई स्थानों से कटा हुआ था, उसी तार से करंट लगा था। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पति द्वारा करंट लगाकर मारने का आरोप लगाया गया है। उनका आरोप है कि घटना के बाद पति एक परिचित के यहां डीजे पर डांस कर रहा था हालांकि अब तक की जांच में इन तथ्यों की पुष्टि नहीं हुई है।

    जानकारी के अनुसार लक्ष्मणगढ़ की रहने वाली महिला की शादी 2020 में लैंगा के संतलाल (26) से सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। महिला के भाई राजेंद्र प्रसाद और परिवार वालों का कहना है कि शादी के दो साल बाद जब उनके बच्चे नहीं हुए, तो पति उसे परेशान करने लगा।

    इस मामले को लेकर दो बार समाज की बैठक भी हुई थी, जिसमें पत्नी को अच्छे से रखने के लिए उसे समझाया गया, लेकिन फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ। मृतका के भाई का कहना है कि 17 मई की रात उनकी बहन की घर के अंदर संदिग्ध हालत में मौत हो गई।भाई ने आरोप लगाया है कि संतलाल ने बिस्तर में करंट लगाकर उसकी हत्या की है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि

    हाथों में दो जगह जलने के निशान मिले हैं। थाना प्रभारी शशिकांत सिंह ने बताया कि मायके पक्ष के आरोपों की जांच चल रही है। अभी तक कोई प्रमाण नहीं मिले है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि हुई है लेकिन करंट लगाने संबंधित कोई प्रमाण नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि कार्यपालिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में घटनास्थल की जांच की गई थी।

    घर में पति-पत्नी ही रहते थे। कई स्थानों पर तार खुले और असुरक्षित ढंग से लगे है। सीलिंग फैन से जोड़ा गया तार कई स्थानों से कटा था,उसी के संपर्क में आने से महिला की मौत हो गई थी। घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था। वह दोस्त के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था,जब वह घर लौटा तो पत्नी मृत अवस्था मे पड़ी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ

    August 4, 2026

    इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण

    August 4, 2026

    खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.