Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • होर्मुज में अमेरिकी मिसाइल अटैक, हिमाचल के लाल आदित्य शर्मा ने गंवाई जान, इकलौते बेटे थे
    • हांसी में युवक-युवतियों को एक्सरसाइज करवा रहा था मालिक, बदमाशों ने गोलियों से भूना
    • शादी की उम्र नहीं हुई, लिव-इन में रहने की इच्छा! हाईकोर्ट ने कहा- सुरक्षा मिलेगी लेकिन UCC में दर्ज कराएं रिश्ता
    • छत्तीसगढ़ के लाल विजय श्रीवास्तव को ‘अमेरिका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ द्वारा आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय जज नियुक्त किया गया
    • अंबिकापुर-बिलासपुर NH पर सडक़ हादसे में शिक्षक की मौत, साथी की हालत नाजुक…
    • परफ्यूम लगाने के बावजूद खुशबू जल्दी उड़ जाती है? जानिए EDC, EDT और EDP कोड्स का सही मतलब खरीदते समय न हो गलती
    • तो इसलिए कटा दीपक का टिकट? दिलीप जायसवाल ने ‘लिखित वादे’ पर दिया बयान
    • बैतूल में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो सगे भाइयों की मौत, एक अन्य युवक की हालत खराब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»TMC छोड़ने पर सुष्मिता देव ने दिया जवाब, बीजेपी के दबाव बनाने के आरोपों को खारिज किया
    राष्ट्रीय

    TMC छोड़ने पर सुष्मिता देव ने दिया जवाब, बीजेपी के दबाव बनाने के आरोपों को खारिज किया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बुधवार को बड़ा झटका लगा जब राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी और संसद दोनों से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के तुरंत बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात ने राजनीतिक अटकलों को और तेज कर दिया। इसी बीच सुष्मिता देव ने टीएमसी छोड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह साफ किया है कि पश्चिम बंगाल के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और असम में पार्टी की कमजोर स्थिति ने उन्हें यह महसूस कराया कि टीएमसी में उनका कोई भविष्य नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक आधार असम है और वहां पार्टी की दिशा स्पष्ट नहीं दिख रही थी, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है। साथ ही सुष्मिता ने बीजेपी द्वारा नेताओं पर दबाव बनाने के आरोपों को भी पूरी तरह से खारिज किया है।

    असम में टीएमसी की राजनीतिक संभावनाएं बेहद सीमित – सुष्मिता

    हिंदूस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू के दौरान सुष्मिता देव ने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों के जनादेश को देखने के बाद उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला कि असम में टीएमसी की राजनीतिक संभावनाएं बेहद सीमित हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव हारना या जीतना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन 4 मई के बाद जो हालात बने, उससे उन्हें लगा कि पार्टी में उनके लिए भविष्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में असम टीएमसी की प्राथमिकताओं में कहीं दिखाई नहीं देता। सुष्मिता ने पार्टी के भीतर पूरी तरह भ्रम की स्थिति होने की बात कही और संकेत दिया कि आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी संगठन स्पष्ट दिशा में नहीं बढ़ रहा है।

    अभिषेक बनर्जी को लेकर नहीं दी कोई टिप्पणी

    अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व को लेकर पूछे गए सवाल पर सुष्मिता देव ने कहा कि उनका संपर्क केवल असम तक सीमित था और वह बंगाल की अंदरूनी राजनीति से जुड़ी नहीं थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव में लगभग कोई प्रचार नहीं किया, सिर्फ एक दिन ममता बनर्जी के साथ पदयात्रा में शामिल हुई थी। इसलिए वह यह नहीं बता सकतीं कि पार्टी के भीतर किस वजह से असंतोष बढ़ा। ममता बनर्जी के नेतृत्व और बंगाल की मौजूदा स्थिति पर भी उन्होंने कहा कि वह वहां की राजनीति से सीधे तौर पर जुड़ी नहीं थी, इसलिए किसी आंतरिक विवाद पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि बंगाल की घटनाओं ने उनके फैसले को प्रभावित किया है।

    बीजेपी के दबाव बनाने के आरोपों को खारिज किया

    बीजेपी द्वारा केस का डर दिखा कर टीएमसी नेताओं पर दबाव बनाने के आरोपों को सुष्मिता देव ने पूरी तरह खारिज किया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी तरह की धमकी नहीं मिली और उनके खिलाफ कोई मामला भी नहीं है। सुष्मिता ने बताया कि उन्होंने सुबह लगभग 10:15 बजे टीएमसी से इस्तीफा भेजा और उसके तुरंत बाद उपराष्ट्रपति को राज्यसभा से इस्तीफा सौंप दिया। फिर वह खुले तौर पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के घर गईं और उनसे असम की राजनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि असम की राजनीति को समझने के लिए हिमंत सरमा से बेहतर व्यक्ति कोई नहीं है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि आगे उनकी राजनीतिक भूमिका क्या होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:होम मेकर की मौत पर 30 हजार रुपए मंथली के हिसाब से तय हो मुआवजा…

    June 11, 2026

    ममता बनर्जी की पार्टी TMC को लगा एक और बड़ा झटका, राज्य सभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने दिया इस्तीफा

    June 11, 2026

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश मुआवजा ऑफर : टाटा संस के चेयरमैन पर भड़कीं विजय रूपाणी की बेटी राधिका

    June 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.