खेल

टीम इंडिया की पहले गेंदबाजी और धमाकेदार बल्लेबाजी के साथ सिंदूरी जीत


दुबई – कुछ माह पहले भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की सेना घुटनों पर आ गई थी। ऐसा ही कुछ रविवार को दुबई के क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, एशिया कप टी-2० मैच में भारतीय टीम के आगे पाकिस्तान की टीम ने सरेंडर कर दिया। टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी और धमाकेदार बल्लेबाजी से पाकिस्तान की टीम को सात विकेट से हरा दिया। पाक ने पहले खेलते हुए 2० ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बनाए। टीम इंडिया ने 25 गेंद पहले ही 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान यादव ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 5 चौके व एक छक्का के साथ 47 रन की पारी खेली।


हार के बाद नजरें झुका मैदान छोड़ा
ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मुकाबला था। ऐसे में तनाव चरम पर था। इसका असर भी मैदान पर भी दिखा। आमतौर पर दोनों टीमें टॉस और मैच के बाद हाथ मिलाती हैं,लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ। खिलाडिय़ों ने न तो एक-दूसरे से हाथ मिलाए और न ही बातचीत की। हार के बाद पाक खिलाडिय़ों ने नजरें झुकाकर मैदान छोड़ा।
पहलगाम के पीडि़तों को जीत समर्पित
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने जन्मदिन का जश्न चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर जीत के साथ मनाया। उन्होंने जीत और पुरस्कार राशि को पहलगाम आतंकी हमले के पीडि़तों के परिवार को समर्पित किया।

Related Articles

Back to top button