Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»टी-20 विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में नेपाल को हराया
    खेल

    टी-20 विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में नेपाल को हराया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली।टी-20 विश्व कप 2026 का 5वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने नेपाल क्रिकेट टीम को 4 रन से हरा दिया।इसी के साथ उसने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया है। नेपाल की टीम ने आखिरी गेंद तक इंग्लैंड को टक्कर दी।पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 184/7 का स्कोर बनाया था।जवाब में नेपाल 180/6 का स्कोर बना पाई।

    इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जैकब बेथेल (55) और हैरी ब्रूक (53) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं।दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में दीपेंद्र ने बल्लेबाजी में भी अपना दमखम दिखाया और 44 रन बना दिए।कप्तान रोहित पौडेल ने 39 रन बनाए।आखिरी ओवरों में लोकेश बाम (39) ने पूरा मुकाबला बदलकर रख दिया। आखिरी गेंद पर 6 रन चाहिए थे, लेकिन वह बड़ा शॉट नहीं खेल पाए।ब्रूक ने 32 गेंदों का सामना किया और 53 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 165.62 की रही।बेथेल ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 157.14 की रही।इन दोनों खिलाड़ियों के बीच सिर्फ 45 गेंदों में 71 रन की साझेदारी हुई।इंग्लैंड को लगे शुरुआती झटकों से इन दोनों बल्लेबाजों ने ही उबारा।

    ब्रूक के बल्ले से निकला यह छठा अर्धशतक रहा। बेथेल ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया।ब्रूक ने 56 मुकाबले खेले हैं और इसकी 48 पारियों में 31.13 की औसत से 1,121 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 153.14 की है।बेथेल ने अब तक 24 मुकाबले खेले हैं और इसकी 22 पारियों में 27.76 की औसत और 149.36 की स्ट्राइक रेट से 472 रन बनाने में सफल रहे हैं।विल जैक्स ने आखिरी ओवरों में इंग्लैंड के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 18 गेंदों में 39 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 1 चौका और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 216.67 की रही। जोस बटलर ने 17 गेंदों में 26 रन बनाए।

    बटलर टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ा है।इस खिलाड़ी ने 31 विश्व कप के मुकाबलों में 1,016 रन बनाए थे।बटलर के आगे अब सिर्फ रोहित शर्मा (1,220 रन) और विराट कोहली ( 1,292 रन) हैं।इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने 35 पारियों में 1,039 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…

    August 26, 2026

    इब्राहिम कप्तान, राशिद भी टीम में, भारत से टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम घोषित

    August 25, 2026

    हेप्टाथलॉन गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट डोप टेस्ट में पॉजिटिव, नाडा ने किया सस्पेंड

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.