Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री
    • वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में
    • ऑर्डर देने जा रहा था डिलीवरी ब्वॉय  की सड़क हादसे में चली गई जान 
    • वडोदरा रिंग रोड का पहला फेज पूरा, ट्रैफिक से मिली राहत
    • सेना अफसर पर हमला, दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज, एलजी ने की ब्रिगेडियर के परिवार से बात कर दी सुरक्षा की गारंटी
    • पेंच नेशनल पार्क के पास बाघ का हमला, युवक की मौत, ग्रामीणों ने की आगजनी और तोड़फोड़
    • लड़कियों के स्कूल-हॉस्टल की सुरक्षा पर सख्ती, बाहरी लोगों की एंट्री पूरी तरह बैन
    • लाइव कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से 2 छात्रों की मौत, 6 गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»तमिलनाडु BJP का घोषणापत्र जारी: महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये, 3 फ्री गैस सिलेंडर
    राजनीति

    तमिलनाडु BJP का घोषणापत्र जारी: महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये, 3 फ्री गैस सिलेंडर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें महिलाओं के लिए 2000 रुपये, साल में 3 एलपीजी सिलेंडर फ्री देने का वादा किया। जेपी नड्डा ने चुनावों से पहले बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया। इस कार्यक्रम में नड्डा के अलावा तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, तमिलिसाई सौंदरराजन और बीजेपी नेता के अन्नामलाई मौजूद थे। कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी ने तमिलनाडु नव वर्ष के मौके पर विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करने का फैसला लेकर एक अच्छा कदम उठाया है।

    बीजेपी का घोषणा पत्र जारी
    दरअसल चेन्नई में बीजेपी के मुख्यालय कमलायम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के नेतृत्व में 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के वादों की रूपरेखा बताने वाली एक पुस्तिका जारी की गई। डीएमके, एआईएडीएमके और टीवीके जैसी पार्टियों के घोषणापत्रों की तरह ही बीजेपी ने भी महिलाओं के लिए मासिक वित्तीय सहायता योजना, मुफ्त गैस सिलेंडर और लोन सब्सिडी जैसे वादों को शामिल किया है।

    बीजेपी के घोषणापत्र में क्या?

    आइए बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र में शामिल मुख्य विशेषताओं पर एक नजर डालें:

    • हर घर की महिला मुखिया को 2000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अलावा हर परिवार को 10,000 रुपये का एकमुश्त वित्तीय अनुदान भी दिया जाएगा।
    • हर साल तीन मुफ्त गैस सिलेंडर देने के उपाय लागू किए जाएंगे। इन्हें पोंगल, तमिल नव वर्ष और दिवाली के त्योहारों के अवसर पर वितरित किया जाएगा।
    • महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े उपाय और तेज किए जाएंगे। इस मकसद से जीरो FIR पंजीकरण प्रणाली शुरू की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि अपराधियों पर विशेष फास्ट-ट्रैक अदालतों के माध्यम से शीघ्रता से मुकदमा चलाया जाए।
    • बसों, स्कूलों और विश्वविद्यालयों में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे ताकि 100% निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सम्राट चौधरी का CM बनना लगभग तय

    April 14, 2026

    बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, होंगे बिहार के अगले सीएम

    April 14, 2026

    ममता बनर्जी की बनीं खास, BJP स्टाइल में प्रचार कर रहीं TMC की सायंतिका बनर्जी कौन?

    April 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.