Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Tata Motors नए इलेक्ट्रिक ट्रकों के साथ 10 साल की सर्विसिंग भी देगा
    तकनीकी

    Tata Motors नए इलेक्ट्रिक ट्रकों के साथ 10 साल की सर्विसिंग भी देगा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली देशी की अग्रणी कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने मंगलवार को अल्ट्रा-ई सीरीज में पांच नए इलेक्ट्रिक ट्रक लांच किए जिसमें खास बात यह है कि ग्राहकों को 10 साल या 10 लाख किलोमीटर तक सर्विसिंग का विकल्प दिया जा रहा है। टाटा मोटर्स ने यहां भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में पांच इलेक्ट्रिक ट्रकों सहित आज कुल 17 ट्रक बाजार में पेश करके अपने पूरे ट्रक पोर्टफोलियो को अपग्रेड कर दिया है।

    कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक गिरीश वाग ने कहा कि कंपनी ने 2045 तक नेट जीरो ग्रीन हाउस उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है और यह कदम इसी दिशा में उठाया गया है। अल्ट्रा-ई सीरीज के ट्रक सात टन से 55 टन की क्षमता वाले हैं। इन्हें इंटेलिजेंट मॉड्यूल इलेक्ट्रिक व्हीकल आर्किटेक्चर (आई-मोईवी) पर विकसित किया गया है।

    टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष और ट्रक कारोबार के प्रमुख राजेश कौल ने मीडिया से अलग से बात करते हुए कहा कि कंपनी सिर्फ ट्रक नहीं बेचेगी, वह ग्राहक को पूरा समाधान मुहैया करायेगी। ग्राहक के पास 10 साल या 10 लाख किलोमीटर तक सर्विसिंग का करार करने का विकल्प होगा। यदि कोई ऑपरेटर अपने बेस में चार्जिंग सुविधा लगवाना चाहता है तो कंपनी उसमें मदद करेगी, उसके तकनीशियनों को प्रशिक्षण देगी और यहां तक कि कोई यदि तय मार्ग पर इन ट्रकों का संचालन करना चाहती है तो उसे पूरा रूट मैप भी प्रदान करेगी।

    कंपनी ने सात टन, नौ टन और 12 टन के कॉन्फिग्रेशन में इलेक्ट्रिक लाइट ट्रक पेश किये हैं जो शहरी क्षेत्रीय और तय मार्ग पर परिचालन के लिए बनाये गये हैं। वहीं, अल्ट्रा ई.28के टिपर को खनन एवं निर्माण कार्यों में इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। ई.55एस सबसे शक्तिशाली पेशकश है जिसकी शक्ति 470 किलोवाट और बैटरी क्षमता 453 किलोवाट आवर (केडब्ल्यूएच) है।

    टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष एवं इंजीनियरिंग प्रमुख अनिरुद्ध कुलकर्णी ने मीडिया को बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों के मामलें में चार्जिंग में लगने वाला समय भी महत्वपूर्ण होता है। इन इलेक्ट्रिक ट्रकों के विकास के क्रम में कुल पांच पेटेंट लिए गये हैं जो नवाचारी तकनीक से इन्हें लैस करते हैं। सबसे शक्तिशाली 453 केडब्ल्यूएच की बैटरी दो-ढाई घंटे में पूरी तरह चार्ज होती है। चार्जिंग के लिए एक सात दो प्लग के इस्तेमाल की सुविधा दी गयी है जिससे समय और कम हो जाता है।

    उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल से नये वाहनों पर काम चल रहा था। इन ट्रकों में पहली बार ई-एक्सल का प्रयोग किया गया है जिससे ज्यादा रेंज और सुरक्षा मिलती है। कौल ने बताया कि ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से बैटरी क्षमता का विकल्प भी चुन सकते हैं। सही विकल्प चुनने में भी कंपनी ग्राहकों की मदद करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale

    May 15, 2026

    Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..

    May 15, 2026

    लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.