Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»हुबली में लव जिहाद मामले से तनाव, 3 केस दर्ज, हिंदू संगठनों के हंगामे…
    क्राइम

    हुबली में लव जिहाद मामले से तनाव, 3 केस दर्ज, हिंदू संगठनों के हंगामे…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हुबली: कर्नाटक के हुबली में सामने आए कथित ‘ लव जिहाद ’ मामले में पुलिस बेहद सतर्कता के साथ जांच कर रही है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से गंभीर और संवेदनशील आरोप लगाए गए हैं। इसके चलते कुल तीन मामले दर्ज किए गए हैं। हुबली-धारवाड़ पुलिस कमिश्नर एन शशिकुमार ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े तीन मामले दर्ज किए गए हैं और पुलिस सभी पहलुओं की विस्तार से जांच कर रही है। कमिश्नर ने बताया कि इस मामले में वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर भी जांच जारी है। उन्होंने कहा कि यह जांच में सामने आएगा कि वीडियो किसने रिकॉर्ड किया। इस संबंध में संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

    पुलिस शिकायत में लगाए गंभीर आरोप
    युवती और उसकी मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में यौन उत्पीड़न, घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग और दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। साथ ही यह भी आरोप है कि आरोपी युवक समीर की बहन और अन्य लोगों ने इस कृत्य को बढ़ावा दिया। पुलिस इन सभी आरोपों की भी जांच कर रही है। कमिश्नर शशिकुमार ने भरोसा दिलाया कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। तथ्यों के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य आरोपों को लेकर भी उचित कदम उठाए जाएंगे।

    आरोपी की बहन के जरिए संपर्क में आई युवती
    दूसरी ओर, आरोपी समीर मुल्ला ने दावा किया है कि प्राइवेट वीडियो युवती ने खुद अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया था। हालांकि, युवती का कहना है कि वह आरोपी की बहन के जरिए उसके संपर्क में आई थी, जिसने उसे जिम में बुलाया और बाद में अपने घर ले गई। वहां उसे कथित तौर पर नशीला पदार्थ दिया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

    वीडियो बनाकर आरोपी ने किया ब्लैकमेल
    युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। साथ ही उसने यह भी दावा किया कि आरोपी ने उसे गर्भवती कर दिया और जबरन दवाइयां खाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर उसे भेजने के लिए मजबूर किया। इस मामले से जुड़े शिकायत और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिससे शहर में तनाव की स्थिति बन गई है। जहां एक ओर युवती ने यौन शोषण और दबाव के आरोप लगाए हैं, वहीं आरोपी समीअर के परिवार ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

    हुबली में लव जिहाद के आरोपों से तनाव
    शुक्रवार को हुबली में ‘लव जिहाद’ के आरोपों को लेकर तनाव बढ़ गया, जब एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के संबंध को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस दौरान हिंदू संगठनों के सदस्यों और आरोपी युवक के परिवार के बीच झड़पें भी हुईं। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब सैकड़ों की संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    युवती से जिम में हुई थी मुलाकात
    पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक समीर विजयनगर इलाके का रहने वाला है और पेशे से जिम ट्रेनर है। उसकी मुलाकात युवती से जिम में हुई थी। हिंदू संगठनों के सदस्यों ने इस संबंध को ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए हस्तक्षेप किया। उन्होंने समीर को अपने कब्जे में लेकर ओल्ड हुबली पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई जब समीर के परिवार के सदस्य युवती के घर में घुस गए और उसके परिवार पर युवक के अपहरण का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान मारपीट की कोशिश भी की गई।

    कैसे बढ़ा विवाद?
    पुलिस के मुताबिक, घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब युवती के परिवार ने समीर के घर पहुंचकर उससे उनकी बेटी के साथ संबंधों को लेकर सवाल किए। इसके बाद हिंदू संगठनों के सदस्यों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसके जवाब में समीअर के परिवार ने कथित तौर पर युवती के घर में घुसकर हंगामा किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच टकराव बढ़ गया। इस झड़प में दोनों परिवारों के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें हुबली के किम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 

    June 19, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    साले की पत्नी को भगाकर गुजरात ले गया जीजा, पुलिस व रिश्तेदारों को देख 5वीं मंजिल से कूदा

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.