Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बर्फ में दबा ”जॉम्बी वर्म” कैसे 24000 साल बाद जिंदा हुआ ये रहस्यमयी जीव?
    • IPL 2026: इन टीमों की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की, पर कुछ के लिए रास्ता कठिन
    • नारंगी अर्थव्यवस्था: जनजातीय कला, हस्तशिल्प और आजीविका-रंजना चोपड़ा
    • सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनने के बाद लगातार इतिहास रच रहा रीवा पहली बाल पेडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी करके रचा एक नया इतिहास…
    • सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये रेगाकठेरा जलाशय योजना 2.07 करोड़ रूपए स्वीकृत
    • जानें वो 6 चीजें जिन्हें कच्चा खाना है ज्यादा फायदेमंद
    • कब शुरू होगा ज्येष्ठ माह और कब है प्रदोष व्रत? जानें सही तारीख और पूजा मुहूर्त…
    • 2 मोटरसाइकिल पर आए 6 हमलावर सैर कर रहे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत, एक गंभीर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»1-2 महीने से बच्ची को फुसला रहा था आरोपी,पटना में दूध लेने गई 10 साल की बच्ची के हत्यारे का खौफनाक कबूलनामा…
    क्राइम

    1-2 महीने से बच्ची को फुसला रहा था आरोपी,पटना में दूध लेने गई 10 साल की बच्ची के हत्यारे का खौफनाक कबूलनामा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र में हुई 10 साल की मासूम छात्रा की निर्मम हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पटना एसएसपी ने रविवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस रूह कंपा देने वाली वारदात का सिलसिलेवार खुलासा किया. पुलिस ने मुख्य आरोपी रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने महज कुछ ही दूरी पर किराए के कमरे में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया था. पुलिस ने मुख्य आरोपी रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने महज कुछ ही दूरी पर किराए के कमरे में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया था.

    1-2 महीने से बच्ची को फुसला रहा था आरोपी

    एसएसपी ने बताया कि आरोपी रंजीत कुमार पेशे से ठेला चलाने वाला है और पिछले एक-दो महीने से बच्ची को अपनी बातों में फुसलाने की कोशिश कर रहा था. 22 तारीख को जब बच्ची हमेशा की तरह घर से दूध देने के लिए निकली, तो आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने किराए के कमरे में ले गया.

    चिल्लाई तो हथौड़े से किया वार, पलंग के नीचे छिपा दी लाश

    कमरे के भीतर जब बच्ची ने खुद को असुरक्षित महसूस किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो रंजीत ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं. पकड़े जाने के डर से उसने हथौड़े से बच्ची के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के लिए बच्ची की बॉडी को अपने ही पलंग के नीचे छिपा दिया.

    पुलिस की गाड़ी देख शव छोड़कर भागा

    वारदात के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था. उसने लाश को कंबल में लपेटा और पास के तालाब में फेंकने के लिए निकला. लेकिन उसी दौरान पुलिस की गश्ती गाड़ी की आहट सुनकर वह डर गया और शव को बीच रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गया.

    खून से सना तकिया और डॉग स्क्वायड ने खोली पोल

    इस केस को सुलझाने में डॉग स्क्वायड और तकनीकी सर्विलांस की बड़ी भूमिका रही. पुलिस ने जब रंजीत के कमरे की तलाशी ली, तो वहां से खून लगा हुआ तकिया और कंबल बरामद हुआ. इन वैज्ञानिक साक्ष्यों ने रंजीत के झूठ की परतें उधेड़ दीं और पुलिस ने उसे धर दबोचा.

    इलाके में भारी आक्रोश, पुलिस मुस्तैद

    खुलासे के बाद से इलाके के लोगों में आरोपी के खिलाफ भारी गुस्सा है. एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने सभी पुख्ता सबूत जुटा लिए हैं और स्पीडी ट्रायल के जरिए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी. इस खुलासे के बाद स्थानीय अभिभावकों में अपनी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    2 मोटरसाइकिल पर आए 6 हमलावर सैर कर रहे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत, एक गंभीर…

    April 28, 2026

    दोस्तों की साजिश से अंजान मृतक मोनू को उसके दो दोस्तों ने रेलवे ट्रैक पर बुलाया फिर ट्रेन के सामने फेंका…

    April 28, 2026

    धार्मिक अनुष्ठान में चली गोली, 26 साल की महिला की दर्दनाक मौत…

    April 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.