Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल
    • सोना-चांदी हुआ महँगा, केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% तक बढ़ाया
    • TCS कांड में मुख्य आरोपी निदा खान की मदद करने वाले AIMIM पार्षद के ठिकानों पर चला बुलडोजर
    • AINRC नेता एन रंगासामी ने ली पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ, ए नमस्सिवयम और मल्लादी कृष्ण राव बने मंत्री
    • सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को
    • शादी के 3 महीने बाद ही मोनिका ने लगा लिया मौत को गले,वीडियो में कहा मर्जी से दे रही हु जान…
    • अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम…
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»जानवर था वो…पूर्व पुलिस अधिकारी ने किए 18 रेप और मर्डर, मिलनी थी फांसी लेकिन…129 मिनट की ये सच्ची कहानी उड़ा देगी होश
    मनोरंजन

    जानवर था वो…पूर्व पुलिस अधिकारी ने किए 18 रेप और मर्डर, मिलनी थी फांसी लेकिन…129 मिनट की ये सच्ची कहानी उड़ा देगी होश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:

    पुलिस वालों पर अक्सर लोग भरोसा करते हैं कि वो हैं तो हम सुरक्षित हैं. लेकिन कई बार हमारी सुरक्षा में तैनात पुलिस वाला ही समाज के किसी शख्स के लिए जानलेवा मुसीबत बन सकता है. अगर आप को इस बात पर यकीन नहीं होता तो नेटफ्लिक्स की एक पेशकश देखकर आप अपनी सोच बदलने पर मजबूर हो सकते हैं. कहने को तो आप इसे तीन एपिसोड की वेबसीरीज मान सकते हैं. असल में ये रियल स्टोरी पर बेस्ड एक क्राइम डॉक्यू सीरीज है. जिसके तीन एपिसोड में एक पुलिस वाले का खूंखार चेहरा नजर आता है और पूरी सीरीज आपके रोंगटे खड़े कर सकती है.

    ये है शो का नाम

    हम जिस क्राइम डॉक्यू सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम है इंडियन प्रिडेटर- बीस्ट ऑफ बैंगलोर. ये कहानी एक ऐसे शख्स की है जो पुलिस में कॉन्स्टेबल था. लेकिन ये सिर्फ उसके बेरहम और वहशी चेहरे पर चढ़ा हुआ एक नकाब था. असल में वो एक सीरियल रेपिस्ट और मर्डरर था. जो दिन में वर्दी पहन कर घूमता था और रात में उसी वर्दी की आड़ में अपने बुरे मंसूबों को अंजाम देता था. ये पुलिस वाला था उमेश रेड्डी. जिसके निशाने पर होती थीं अकेली महिलाएं. वो उन महिलाओं का पीछा करता, उनके घर में घुसता. उनका रेप करता और फिर उन्हें मार डालता था.

    फांसी की जगह मिली ये सजा

    इस डॉक्यू सीरीज में उमेश रेड्डी के ब्रूटल क्राइम को थ्रिलर के रूप में पेश किया गया है. जिसमें आप पुलिस, पत्रकार और केस से जुड़े कुछ और लोगों के रियल इंटरव्यूज भी देख सकते हैं. कुछ  सीन्स में क्राइम सीन को रीकंस्ट्रक्ट करने के साथ ही कोर्ट केस के भी डिटेल्स दिखाए गए हैं. उसने 18 महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या के जघन्य कृत्य को स्वीकार किया और इनमें से नौ मामलों में उसे दोषी पाया गया. साल 2002 में वो गिरफ्तार हुआ. जिसके बाद उसे फांसी की सुनाई गई. लेकिन बाद में इस सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल

    May 13, 2026

    क्या रागिनी 3 में नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

    May 12, 2026

    ‘द डेविल्स’: 55 साल पहले इस हॉरर फिल्म में लगा था बैन, पर अब होगी रिलीज़

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.