Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
    • सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र
    • कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक
    • ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • रामगढ़ में हृदयविदारक घटना: श्रद्धालुओं को ले जा रही SUV दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र
    छत्तीसगढ़

    सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईआईटी में प्रवेश की राह हुई आसान, छात्रा गीतांजलि साहू के सपनों को मिली नई उड़ान

    त्वरित एवं सहज शासकीय सेवा मिलने पर छात्रा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

    रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम नागरिकों को सहज, सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। शासन का सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसकी एक सुखद तस्वीर बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड में देखने को मिली, जहां आईआईटी में प्रवेश के लिए केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होने पर छात्रा गीतांजलि साहू को महज एक घंटे के भीतर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। शासन की इस त्वरित एवं संवेदनशील पहल से छात्रा को बड़ी राहत मिली है।

    बेमेतरा जिले की बेरला तहसील अंतर्गत ग्राम आनंदगांव निवासी श्री नगनारायण साहू की पुत्री गीतांजलि साहू को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने के लिए केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। उच्च शिक्षा के अपने सपने को साकार करने की दिशा में यह दस्तावेज उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण था। इसके लिए गीतांजलि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय बेरला पहुंचीं और केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

    कार्यालय में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उनके आवेदन की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। महज एक घंटे के भीतर गीतांजलि को केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया। इतनी कम अवधि में आवश्यक प्रमाण पत्र मिलने से गीतांजलि की चिंता दूर हुई और उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की राह आसान हो गई।

    गीतांजलि साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से इतनी कम अवधि में केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र प्राप्त होना उनके लिए बेहद सुविधाजनक और राहत भरा अनुभव रहा। समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने से अब उन्हें आईआईटी में प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस त्वरित सेवा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन बेमेतरा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेरला सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

    सेवा सेतु पोर्टल शासन और नागरिकों के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। इसके माध्यम से शासकीय सेवाओं की ऑनलाइन एवं समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित होने से आम नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। साथ ही समय और श्रम की बचत होने के साथ प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को भी बढ़ावा मिल रहा है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए तकनीक के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी बना रही है। शासन की इस पहल का लाभ विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को मिल रहा है।

    गीतांजलि साहू को महज एक घंटे में केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाना न केवल प्रशासनिक तत्परता का उदाहरण है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि संवेदनशील शासन और आधुनिक तकनीक का समन्वय किस प्रकार युवाओं के सपनों को साकार करने में सहायक बन सकता है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से सुशासन का लाभ आम नागरिकों तक पहुंच रहा है और शासन के प्रति जनविश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

    November 29, 2026

    कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.