Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
    • सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र
    • कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक
    • ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • रामगढ़ में हृदयविदारक घटना: श्रद्धालुओं को ले जा रही SUV दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री ने किया ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ

    जशपुर के 50 चयनित विद्यार्थी तैयार कर रहे अपना शैक्षणिक सैटेलाइट पेलोड

    जनजातीय अंचल के विद्यार्थी अब अंतरिक्ष विज्ञान की अत्याधुनिक तकनीकों से होंगे रूबरू

    अप्रैल 2027 में प्रस्तावित है सैटेलाइट पेलोड का प्रक्षेपण

    जिला प्रशासन की अभिनव पहल, अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर सहयोग और IDYM फाउंडेशन के तकनीकी मार्गदर्शन से साकार हो रही परियोजना

    रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास में महत्वाकांक्षी ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया। इस अभिनव पहल के माध्यम से जशपुर के 50 चयनित विद्यार्थी अंतरिक्ष विज्ञान की अत्याधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना शैक्षणिक सैटेलाइट पेलोड विकसित कर रहे हैं। जिला प्रशासन जशपुर की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर सहयोग और इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड्स (IDYM) फाउंडेशन के तकनीकी मार्गदर्शन में क्रियान्वित किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन, सहयोगी संस्थाओं और विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जशपुर जैसे जनजातीय बहुल अंचल के विद्यार्थियों का अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें सही अवसर, आधुनिक संसाधन और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की है। JOHAR Edu-SAT जैसी पहल विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को नई पहचान देने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगी।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का युग विज्ञान, तकनीक और नवाचार का युग है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। देश की इस गौरवशाली यात्रा से छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों का जुड़ना अत्यंत उत्साहजनक है। हमारी सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर बच्चे को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने के अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि जशपुर के बच्चों की यह पहल आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जिलों के विद्यार्थियों को भी विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

    अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां सीख रहे जशपुर के विद्यार्थी

    जिला प्रशासन जशपुर द्वारा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए लगातार नवाचारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अंतरिक्ष ज्ञान अभियान, रोबोटिक्स कार्यशाला, रॉकेट्री कार्यशाला, सैटेलाइट प्रशिक्षण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराया जा रहा है।

    इन्हीं प्रयासों की अगली कड़ी के रूप में JOHAR Edu-SAT परियोजना प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत जिले के 50 चयनित विद्यार्थी सैटेलाइट इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, कोडिंग, रेडियो संचार और अंतरिक्ष तकनीक की बारीकियां सीख रहे हैं। विद्यार्थियों को इसरो के सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों और अनुभवी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो रहा है।

    परियोजना के तकनीकी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी IDYM फाउंडेशन निभा रहा है, जो इसरो में पंजीकृत स्पेस ट्यूटर संस्था है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक Amateur Radio Satellite Payload के डिजाइन, निर्माण, परीक्षण और संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    अंतरिक्ष से संदेश प्रसारित करने की तैयारी, जशपुर में स्थापित हुआ ग्राउंड स्टेशन

    JOHAR Edu-SAT परियोजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे सैटेलाइट पेलोड का प्रक्षेपण इसरो के POEM/SMiLE प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रस्तावित है। इसका संभावित प्रक्षेपण अप्रैल 2027 में निर्धारित किया गया है।

    इस परियोजना का उद्देश्य विद्यालयों द्वारा भेजे गए संदेशों को अंतरिक्ष से प्रसारित करना है। इसके लिए जशपुर में UHF ग्राउंड स्टेशन भी स्थापित किया गया है, जिसकी सहायता से सैटेलाइट को ट्रैक करने, अंतरिक्ष से प्राप्त डेटा को ग्रहण करने और उसे डिकोड करने का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया जाएगा।

    सपनों से आगे बढ़कर तकनीक को समझने और विकसित करने की दिशा में बढ़ रहे विद्यार्थी

    IDYM फाउंडेशन के प्रतिनिधि श्री शिव सिंह भदौरिया ने बताया कि इस परियोजना से जशपुर के विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण में उल्लेखनीय सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। पहले विद्यार्थी अंतरिक्ष और सैटेलाइट के बारे में केवल कल्पना करते थे, लेकिन अब वे स्वयं तकनीक को समझने और उसके व्यावहारिक उपयोग की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सैटेलाइट किस प्रकार कार्य करता है, अंतरिक्ष में सिग्नल कैसे भेजे जाते हैं और वहां से संदेश एवं डेटा कैसे प्राप्त होते हैं। वास्तविक उपकरणों और तकनीकी प्रक्रियाओं से जुड़ने के कारण विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।

    जनजातीय अंचल से अंतरिक्ष तक नई संभावनाओं का विस्तार

    JOHAR Edu-SAT परियोजना की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि जनजातीय बहुल जशपुर जिले के विद्यार्थी अब अंतरिक्ष विज्ञान के केवल अध्ययन तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि वास्तविक अंतरिक्ष मिशन से जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं में भी भागीदारी करेंगे।

    यह पहल विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराएगी। साथ ही ग्रामीण और जनजातीय अंचलों में विज्ञान के प्रति नई रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिक्षा को आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़ने की दिशा में JOHAR Edu-SAT एक महत्वपूर्ण पहल है, जो जशपुर के विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने के साथ छत्तीसगढ़ में वैज्ञानिक प्रतिभाओं की नई पीढ़ी तैयार करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

    November 29, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र

    November 29, 2026

    कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.