Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी
    • उदयनिधि को ‘पूछताछ के बाद आज ही करें रिहा’, मद्रास हाईकोर्ट ने दिए निर्देश; तृषा पर की थी टिप्पणी
    • कार में रखते ही फोन क्यों हो जाता है आग जैसा गर्म? जानें…
    • बुध का कर्क राशि में प्रवेश! 3 राशियों पर आएगा संकट
    • फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में 300 फीट नीचे गिरा प्लेन; 10 पैसेंजर, 4 क्रू मेंबर घायल
    • सावन अमावस्या पर लगेगा दुर्लभ सूर्य ग्रहण, फिर कैसे होगा स्नान, दान और तर्पण?
    • पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
    • डाबर पर FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट, उठा लोगों का भरोसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पत्नी के काले रंग की वजह से एसिड डालकर जिंदा जलाया, हत्यारे पति को कोर्ट ने दी फांसी की सजा
    BREKING NEWS

    पत्नी के काले रंग की वजह से एसिड डालकर जिंदा जलाया, हत्यारे पति को कोर्ट ने दी फांसी की सजा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उदयपुर जिले के मावली स्थिति एडीजे कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए पत्नी के हत्यारे युवक को मृत्युदंड की सजा दी. मृतका लक्ष्मी की हत्या के मामले में आरोपी पति किशन के खिलाफ जिले के वल्लभनगर थाने में मामला दर्ज हुआ था. इसी मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद आरोपी किशन को फांसी की सजा सुनाई है. उसने काला होने की वजह से अपनी पत्नी लक्ष्मी को एसिड डालकर जला दिया. इसमें आरोपी किशनलाल को कोर्ट ने दोषी मानते हुए मृत्यदंड की सजा सुनाई है. लोक अभियोजक दिनेश पालीवाल ने बताया कि आरोपी उसकी पत्नी के काले रंग पर उलाहना देता और इसी वजह से उसने महिला के शरीर पर एसिड डालकर आग लगा दी. बुरी तरह जलने से महिला की मौत हो गई.

    गोरे होने की दवाई का बताकर डाला केमिकल

    जांच में सामने आया कि आरोपी महिला को काली और मोटी कहकर उसे परेशान करता था. बार-बार इसी बात को दोहराते हुए वह झगड़ा भी करता था. एक रात को उसने पत्नी से कहा कि वह गोरे होने की दवाई लाया है. फिर किशन ने पूरे शरीर पर वह दवाई लगाई, पत्नी को एसिड जैसी गंध भी आई थी, लेकिन उसने पति पर विश्वास किया.

    जलती रही महिला और आरोपी डालता रहा एसिड

    महिला ने जब पति के कहने पर पूरे शरीर पर केमिकल लगा दिया तो किशन ने अगरबत्ती जलाई और पत्नी के पेट पर लगा दी. इसके बाद शरीर ने आग पकड़ ली. यही नहीं, जब पत्नी का शरीर आग में जल रहा था, तब भी पति किशन रुका नहीं. बोतल में बचा हुआ एसिड भी जलती पत्नी के शरीर पर डाल दिया. इससे उसकी मौत हो गई.

    “समाज में कोर्ट का भय बना रहे”

    इस निर्मम हत्याकांड को लेकर कोर्ट ने टिप्पणी भी की है. कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि समाज में ऐसे मामले बहुत हो रहे हैं. समाज में कोर्ट का भय बना रहे, इसलिए दोषी को मृत्युदंड दिया जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी

    August 4, 2026

    फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में 300 फीट नीचे गिरा प्लेन; 10 पैसेंजर, 4 क्रू मेंबर घायल

    August 4, 2026

    एक्शन में थलपति विजय की पुलिस, उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, त्रिशा कृष्णन पर की थीं डबल मीनिंग बातें

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.