Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रतिशोध की आग में जल रहे परिवार ने कानून को ताख पर रखकर जेल से बाहर हुए रेप आरोपी की हत्या को दिया अंजाम
    • क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin $77700 के पार
    • ऐसा क्यों किया गया ?दुल्हन बारात लेकर पहुंची, दूल्हे से शादी की और विदा कराकर अपने घर ले गई, खूब रोया दूल्हा…
    • भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि,उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सौंपा चेक…
    • संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा – शनिवार को समाप्त बजट सत्र ऐतिहासिक रहा…
    • भारत से 2026 की हज यात्रा शनिवार से हो रही शुरू…
    • रूस पर अमेरिकी नीति में यू-टर्न ! ट्रंप ने अचानक रूसी तेल पर बढ़ा दी छूट
    • सरकारी कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने बढ़ाया 2% DA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»प्रतिशोध की आग में जल रहे परिवार ने कानून को ताख पर रखकर जेल से बाहर हुए रेप आरोपी की हत्या को दिया अंजाम
    क्राइम

    प्रतिशोध की आग में जल रहे परिवार ने कानून को ताख पर रखकर जेल से बाहर हुए रेप आरोपी की हत्या को दिया अंजाम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश–  नर्मदापुरम जिले में एक परिवार ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सजा देने के लिए कानून अपने हाथ में ले लिया और रेप आरोपी की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंक दिया. बताया जाता है जेल से जमानत पर बाहर आए आरोपी को परिजनों को पहले अगवा किया और गला घोंटकर हत्या की और फिर अपराध छुपाने के लिए उसके शव को कुएं में फेंक दिया था.

    प्रतिशोध की आग में जल रहे परिवार ने कानून को ताख पर रखकर जेल से बाहर हुए रेप आरोपी की हत्या को अंजाम दिया. योजना बनाकर परिजनों ने पहले आरोपी को अगवा किया, बंधक बनाकर पीटा, फिर गला घोंटकर उसकी हत्या को अंजाम दिया. परिजनों ने अपराध छुपाने के लिए उसके शव को छिपाने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे.

    मामला नर्मदापुरम जिले का है, जहां 24 वर्षीय रेप आरोपी युवक विश्वास उर्फ छोटू गुर्जर की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है. परिवार ने हत्या का साक्ष्य छिपाने के लिए रेप आरोपी के शव को निर्वस्त्र कर कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने मामले में पीड़िता के पिता, भाई और जीजा समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है.  फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

    पुलिस के अनुसार मृतक विश्वास गुर्जर पर पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप था. हाल में जेल से बाहर युवक को जमानत मिलने से पीड़ित परिवार नाराज था. पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार का दावा है कि जेल रिहा होने के बाद मृतक विश्वास लगातार पीड़िता और उसके परिवार को धमका रहा था और उन्हें परेशान कर रहा था. इसी प्रताड़ना से तंग आकर परिवार ने खौफनाक कदम उठाने का फैसला किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पुरानी रंजिश के चलते बाप-बेटे की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

    April 18, 2026

    रसगुल्ला खाने पर 11 साल के बच्चे को जलते तंदूर में फेंका, हालत गंभीर

    April 17, 2026

    मामा ने 17 साल की भांजी का किया रेप, डरा धमका के करता रहा दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

    April 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.