मनोरंजन

फिल्म ओ रोमियो’ ने थिएटर में दी दस्तक, रोमांस और एक्शन का कॉम्बो पर दर्शकों से मिली-जुली रिएक्शन

एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने आखिरकार थिएटर में दस्तक दे दी है और रिलीज होते ही इसे दर्शकों से मिली-जुली रिएक्शन मिल रही है। इस फिल्म में शाहिद एक नए और इंटेंस अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसके साथ तृप्ति डिमरी ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचा है। बता दें, भले ही कहानी को लेकर कुछ आलोचना हो रही है, लेकिन दोनों स्टार्स की परफॉर्मेंस को खासा सराहा जा रहा है।

रोमांस और एक्शन का एक दमदार कॉम्बो

ये फिल्म रोमांस और एक्शन का एक दमदार कॉम्बो है, जिसमें नाटकीय तड़का रिवेंज का भी है। हालांकि, इसकी कहानी कुछ हद तक दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, लेकिन कुल मिलाकर ‘ओ रोमियो’ ने पहले 3 दिनों में 30.15 करोड़ रुपये की घरेलू कमाई की है और ग्रॉस कलेक्शन 35.6 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने 40.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इतना ही नहीं, फिल्म का बजट करीब 60 से 65 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। शाहिद कपूर ने ‘उस्तारा’ का रोल निभाया है, जबकि तृप्ति डिमरी ‘अफशा कुरैशी’ के किरदार में दिखीं है। इसके अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल और राहुल देशपांडे जैसे नामी कलाकार भी फिल्म में हैं।

कहानी माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर बेस्ड

बता दें, फिल्म ‘ओ रोमियो’ की कहानी माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर बेस्ड है, जिसे लेखक हुसैन जैदी ने लिखा है। फिल्म का निर्देशन और संगीत विशाल भारद्वाज ने संभाला है, जिनका नाम फिल्म के लिए आकर्षण का बड़ा कारण बना। वैलेंटाइन वीकेंड पर रिलीज हुई दूसरी फिल्म ‘तू या मैं’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। ये फिल्म तीन दिनों में मात्र 2.8 करोड़ रुपये ही कमा पाई, जो इस फिल्म के लिए चिंता का विषय है। हालांकि, ये शनाया कपूर के करियर की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। साथ ही, शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ के लिए अपकमिंग विक काफी जरूरी माना जा रहा है। अगर वीकडेज में फिल्म की एंट्री मजबूत रहती है, तो ये अपने बजट की भरपाई जरूर कर सकती है। तो वहीं ‘तू या मैं’ के लिए वर्ड ऑफ माउथ ही अब आखिरी उम्मीद नजर आ रही है।

Related Articles

Back to top button