Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»‘द फैमिली मैन 3’ का पहला वीडियो आया सामने, इस अंदाज में दिखे मनोज बाजपेयी
    BREKING NEWS

    ‘द फैमिली मैन 3’ का पहला वीडियो आया सामने, इस अंदाज में दिखे मनोज बाजपेयी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     प्राइम वीडियो ने आज अपनी मोस्ट लव्ड सीरीज़ द फैमिली मैन के नए सीज़न का टीज़र रिलीज़ कर दिया है. इस टीज़र में फैंस को एक झलक मिली है उस कहानी की जिसका इंतज़ार लंबे वक्त से हो रहा था. राज और डीके की जोड़ी ने इसे अपने बैनर D2R फिल्म्स के तहत बनाया है और एक बार फिर मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी के रोल में नज़र आने वाले हैं, जो एक तरफ देश के लिए एक अंडरकवर जासूस की जिम्मेदारियां निभाते हैं और दूसरी तरफ एक मिडिल क्लास फैमिली में पिता और पति के रोल में तालमेल बैठाते हैं.

    द फैमिली मैन के इस नए सीज़न को राज, डीके और सुमन कुमार ने मिलकर लिखा है, जबकि डायलॉग्स सुमित अरोड़ा ने दिए हैं. सीरीज़ का निर्देशन राज और डीके कर रहे हैं, और इस बार उनके साथ सुमन कुमार और तुषार सेठ भी डायरेक्शन में जुड़े हैं. इस साल आने वाला सीज़न 3 और भी बड़ा होने वाला है, क्योंकि श्रीकांत तिवारी का सामना इस बार दो नए खतरनाक दुश्मनों जायदीप अहलावत और निमरत कौर से होगा. इस सीज़न में कहानी देश की सीमाओं के भीतर और बाहर दोनों ओर से आ रहे खतरों के बीच श्रीकांत के संघर्ष को दिखाएगी.पहले के अहम किरदारों के साथ भी वापसी हो रही है, जिसमें प्रियामणि (सुचित्रा तिवारी), शारिब हाशमी (जेके तलपड़े), अलेशा ठाकुर (धृति तिवारी) और वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी) फिर से अपने किरदारों में नजर आएंगे.

    निक‍िल माधोक, डायरेक्टर और हेड ऑफ़ ओरिजिनल्स, प्राइम वीडियो इंडिया ने कहा, “द फैमिली मैन आज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में प्राइम वीडियो की सबसे पसंदीदा और सराही जाने वाली फ्रेंचाइज़ी बन चुकी है. जैसे ही दर्शकों ने सीज़न 2 देखा, हमें तीसरे सीज़न के लिए लगातार रिक्वेस्ट्स मिलने लगीं. और इस बार भी, जैसा कि उम्मीद थी, राज, डीके और सुमन ने खुद को पीछे छोड़ते हुए एक नई, दिलचस्प कहानी गढ़ी है, जिसमें दांव पहले से कहीं ज़्यादा बड़े हैं और थ्रिल भरपूर है. हमें पूरा भरोसा है कि दुनियाभर के फैंस इस सीज़न को खूब पसंद करेंगे और इसे एंजॉय करेंगे.

    क्रिएटर्स, डायरेक्टर्स और राइटर्स राज एंड डीके ने सीज़न 3 को लेकर अपना विज़न शेयर करते हुए कहा, “हर नए सीज़न के साथ हम खुद को एक नई चुनौती देते हैं. कहानी, स्केल और परफॉर्मेंस को और ऊंचा उठाने की कोशिश करते हैं ताकि दर्शकों को पिछली बार से ज्यादा एंटरटेनमेंट मिल सके. हम अपने फैंस की धैर्य के लिए शुक्रगुज़ार हैं. सीज़न 3 में श्रीकांत और उसकी टीम को ऐसे खतरनाक हालातों से गुजरना पड़ेगा जहां उनकी सीमाएं, रिश्ते और भरोसे सब कुछ कसौटी पर होंगे. साथ ही श्रीकांत को इस बार एक बदले हुए पारिवारिक माहौल से भी जूझना पड़ेगा. इस बार श्रीकांत और उनकी टीम का सामना कुछ बेहद ताकतवर और खतरनाक नए दुश्मनों से होगा, और हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जयदीप अहलावत और निमरत कौर इस सीज़न में हमारे नए विलेन के रूप में शामिल हो रहे हैं. प्राइम वीडियो की टीम ने इस सीज़न को ज़िंदा करने में शानदार सहयोग किया है और हम इस नई कहानी को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई

    June 19, 2026

    Welcome to the Jungle रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर बोले सुनील शेट्टी-हर फिल्म के साथ रहता है सस्पेंस

    June 18, 2026

    रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.