Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ​महानदी के तट पर आस्था का महाकुंभ: बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र
    • सफलता की कहानी-तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ
    • वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू
    • पुनर्वास नीति के तहत नक्सली हिंसा के 13 पीड़ितों को 32 लाख रुपये की सहायता
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»डूंगरपुर में दिल दहला देने वाली घटना; मां ने दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंका, तीसरी बच्ची ने भागकर बचाई जान
    क्राइम

    डूंगरपुर में दिल दहला देने वाली घटना; मां ने दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंका, तीसरी बच्ची ने भागकर बचाई जान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक मां ने अपने 4 साल के बेटे और 2 महीने की बेटी को कुएं में फेंक दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर सदर थाना क्षेत्र के मोकरवाडा गांव की है। वहीं, 6 साल की बड़ी बेटी मां का हाथ छुड़ाकर मौके से भाग निकली, जिससे उसकी जान बच गई।

    स्थानीय लोगों ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी महिला की पहचान 30 वर्षीय वर्षा डामोर के रूप में हुई है, जो बुएला गांव (गुमानपुरा पंचायत) की निवासी है।

    5 किलोमीटर दूर ले जाकर बच्चों को कुएं में फेंका

    एएसआई भवानी सिंह के मुताबिक, वर्षा अपने तीन बच्चों उर्मिला (6), जीतू (4), और दो महीने की बेटी को लेकर घर से निकली थी। वह करीब 5 किमी दूर मोकरवाडा गांव पहुंची, जहां नदी किनारे एक बिना मुंडेर वाला कुआं है। वहां उसने पहले जीतू और फिर नवजात बेटी को कुएं में फेंका।

    जब वह बड़ी बेटी उर्मिला को भी फेंकने लगी, तो बच्ची हाथ छुड़ाकर भाग गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने यह दृश्य देख लिया और तुरंत दौड़कर बच्ची को बचाया। साथ ही वर्षा को भी पकड़ लिया।

    दो घंटे की मशक्कत, लेकिन नहीं बच पाए बच्चे

    सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कोशिशों के बाद दोनों बच्चों के शव कुएं से बाहर निकाले जा सके।

    महिला का बयान: “मरने के बाद बच्चों का क्या होता?”

    पूछताछ में वर्षा ने बताया कि दो महीने पहले उसका बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद से वह लगातार पेट दर्द से परेशान थी। दर्द असहनीय हो गया था और इसी मानसिक स्थिति में उसने यह कदम उठाया। उसका कहना था अगर मैं मर जाऊं, तो इन बच्चों की देखभाल कौन करेगा?

    फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती

    वर्षा को जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहां एक महिला पुलिसकर्मी और दो कॉन्स्टेबल की निगरानी में उसका इलाज जारी है। उसका पति सुनील डामोर ऑटो चलाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना:ICU भर्ती मां, पिता ने नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी; पोती का शव पोटली में लेकर भटकता रहा दादा…

    August 1, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे

    August 1, 2026

    होटल में पति के साथ गई थी महिला…परिचित ने नशीला पदार्थ पिलाकर की दरिंदगी, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो किए वायरल

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.