Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»The Kerala Story 2: Goes Beyond Teaser Out-फैंस के रोंगटे हुए खड़े…
    मनोरंजन

    The Kerala Story 2: Goes Beyond Teaser Out-फैंस के रोंगटे हुए खड़े…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. बॉलीवुड में ‘द केरल स्टोरी’ की बड़ी सफलता के बाद अब इसका सिक्वल ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का टीजर सामने आया है, जिसने दर्शकों में नई बहस और उत्साह दोनों ही पैदा कर दिया है. यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसके मोशन पोस्टर और टीजर से साफ संकेत मिलता है कि कहानी पहले से कहीं ज्यादा गहराई, इमोशंस और तीखे कंटेंट के साथ आएगी.

    2 मिनट 6 सेकेंड के टीजर की शुरुआती संवाद ‘हमारी बेटियां प्यार नहीं करतीं, वे जाल में फंसती हैं’ और बाद में ‘अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे’ के नारा फिल्म के मुख्य विषय को स्पष्ट रूप से दर्शाता है. डर, गुस्से और सच्चाई से भरे हर फ्रेम के साथ द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड का टीज़र पहले चैप्टर से कहीं ज्यादा तीखा और गंभीर संकेत देता है.

    इस बार फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो तीन महिलाओं की दर्दनाक लेकिन प्रतिरोध की कहानी को पर्दे पर जीवंत करेंगे. टीजर से यह स्पष्ट हुआ कि कहानी सिर्फ दर्द को दिखाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ऐसे बदलाव को भी उजागर करेगी जहां महिलाएं अपने अधिकारों और पहचान के लिए आवाज उठाती हैं.

    टीजर में दिखाया गया है कि तीन मुस्लिम लड़कों से प्यार करने के बाद उनकी जिंदगी कैसे एक खौफनाक मोड़ लेती है, जहां धीरे-धीरे धार्मिक धर्मांतरण के एक सोचे-समझे एजेंडे का खुलासा होता है. जो भरोसे, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव से शुरू होता है, वह जल्द ही छल, नियंत्रण और फंसाए जाने की डरावनी कहानी बन जाता है. टीजर साफ दिखाता है कि कैसे प्यार को हथियार बनाया जाता है, पहचान छीनी जाती है और आस्था को जंग का मैदान बना दिया जाता है. माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण और बेचैन करने वाला है, जहां हर विज़ुअल डर और दबे हुए गुस्से से भरा हुआ नजर आता है.

    मेकर्स का दावा है कि यह सिक्वल पहले भाग से भी गहरा, संवेदनशील और चिंताजनक संदेश देगा. एक ऐसी कहानी जो समाज के छुपे हुए पहलुओं पर सवाल उठाती है और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    परिणीति के बेटे नीर के साथ प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने मनाई अपनी पहली राखी…

    August 30, 2026

    पहले दिन सिर्फ 8 लाख, अब 18 Cr पार, सुपरहिट बनी ‘हनुमान अंश’

    August 29, 2026

    ‘कुछ सीमाएं होनी चाहिए…’ कृति सेनन के रक्षा बंधन एड पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की मां

    August 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.