BREKING NEWS

आज आसमान में दिखेगा वर्ष का अंतिम सुपर मून

दिसंबर माह में कई खगोलीय घटनांए होंगी। गुरूवार की रात वर्ष का अंतिम सुपर मून दिखाई देगा। सूर्य के अस्त होते ही पूर्व दिशा में चंद्रमा का दर्शन होगा, जो आधी रात के आसपास अपनी अधिकतम ऊंचाई पर होगा। सुबह होते ही यह पश्चिम दिशा में अस्त हो जाएगा। यह सुपर मून, सुपर मून की श्रृंखला का तीसरा और वर्ष 2025 का अंतिम पूर्ण चंद्रमा हैं। इस श्रृंखला का चौथा सुपर मून जनवरी 2026 में दिखाई देगा। जवाहर तारामंडल की विज्ञानी सुरूर फातिमा के अनुसार, इस सुपर मून को ‘कोल्ड सुपर मून’ कहा हैं, धरती के करीब होने के कारण 10 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकीला दिखाई देगा। इसे लांग नाईट मून और मून बिफोर यूल भी कहा जाता हैं।

Related Articles

Back to top button