Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयलविझी अझागिरी बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने के आरोप में मामला दर्ज…
    • दतिया में उपचुनाव : भाजपा नेत्री की बेटी कांग्रेस में शामिल
    • दादरी में बाइक को टक्कर मार मां के सामने ही बेटे को उतारा मौत के घाट
    • जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या; ऑफिस से 50 मीटर दूर मिले थे घायल…
    • गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौ’त, 25 से ज्यादा घायल
    • पंजाब में बिजली संकट के कारण हिला पूरा सिस्टम
    • छात्र आंदोलन को लेकर उद्धव का BJP पर बड़ा हमला
    • Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, एथलीट गेब्रियल लैंगटन सिर के बल जमीन पर गिर गए, अस्पताल में भर्ती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»साल 2025 के पहले 5 महीनों की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट जारी, साउथ की 6 फिल्मों ने बनाई जगह
    मनोरंजन

    साल 2025 के पहले 5 महीनों की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट जारी, साउथ की 6 फिल्मों ने बनाई जगह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:

    साल 2025 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए शानदार रहा है. कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करके सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. ये साल आधा निकल चुका है और इसमें कई फिल्में रिलीज हुई हैं. इन फिल्मों ने इंडिया ही नहीं बल्कि दुनियाभर में शानदार कमाई की है. आपको आज इस साल अब तक रिलीज हुई उन 10 फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्होंने इंडिया में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. ऑरमैक्स मीडिया की इंडिया बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की लिस्ट में बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्में भी शामिल हैं. जिन्होंने जबरदस्त कमाई से हर किसी को चौंकाकर रख दिया था. इन फिल्मों की लिस्ट को घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधार पर तैयार किया गया है.

    छावा है टॉप पर

    इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है विक्की कौशल की छावा का. छावा को लोगों ने खूब पसंद किया है. ये फिल्म लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही थी. ये इस साल की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 693 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे नंबर पर दग्गुबाती वेंकेटश की फिल्म संक्रांतिकी वस्तुनम है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 222 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है. तीसरे नंबर पर अजय देवगन की रेड 2 है. रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई की है.

    ये फिल्में भी हैं टॉप 10 में

    चौथे नंबर पर गुड बैड अगली फिल्म है जिसने 183 करोड़ का कलेक्शन किया था. पांचवें नंबर पर राम चरण और कियारा आडवाणी की गेम चेंजर है जिसने 153 करोड़ कमाए थे. मोहनलाल की थुडरुम को भी काफी पसंद किया गया है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 141 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस लिस्ट में अक्षय कुमार की स्काई फोर्स भी शामिल है. स्काई फोर्स सातवें नंबर पर है और इसने 130 करोड़ कमाए थे.

    आखिरी में सिकंदर

    टॉप 10 की लिस्ट में मोहनलाल की दो फिल्मों ने जगह बनाई है. थुडरुम के बाद आठवें नंबर पर उनकी एल2 एम्पुरान है. जिसने 126 करोड़ का कलेक्शन किया था. नौवे नंबर पर ड्रैगन है जिनसे 122 करोड़ कमाए और दसवें नंबर पर सलमान खान की सिकंदर 121 करोड़ के साथ पहुंची है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    श्वेता तिवारी ने CJP पर साधा निशाना? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उठाया सवाल- ‘पंजाब में आंदोलन कब होगा’

    July 26, 2026

    ‘हम्म जो डर गया वो मर गया’, सलमान खान की पोस्ट से फैंस के बिच मची हलचल, लोगो ने दी अलग-अलग प्रतिक्रिया

    July 25, 2026

    क्या 4 महीने बाद ही टूट गई रैपर बादशाह की शादी? पत्नी का वीडियो देख कंफ्यूज हुए फैंस

    July 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.