Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»IPL 2025 से पहले स्टार तेज गेंदबाज के चोटिल होने की खबर, LSG को बड़ा झटका
    खेल

    IPL 2025 से पहले स्टार तेज गेंदबाज के चोटिल होने की खबर, LSG को बड़ा झटका

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    IPL 2025
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद अब फैंस की नजरें IPL 2025 पर टिकी हैं, जिसका आगाज 22 मार्च से होना है। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मयंक यादव IPL 2025 के पहले हाफ से बाहर हो सकते हैं। मयंक कमर की चोट से उबर रहे हैं और फिलहाल बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहे हैं। वह पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज के दौरान भारत के लिए डेब्यू करने के बाद चोटिल हो गए थे।

    BCCI ने अभी तक उनकी वापसी की कोई निश्चित तारीख तय नहीं की है, लेकिन अगर वह बॉलिंग वर्कलोड बढ़ाने के साथ सभी फिटनेस पैरामीटर्स को पूरा कर लेते हैं, तो वह IPL के दूसरे हाफ में वापसी कर सकते हैं। ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, मयंक की उपलब्धता को लेकर अंतिम फैसला उनकी रिकवरी पर निर्भर करेगा।

    LSG को लगा तगड़ा झटका

    अगर मयंक IPL 2025 का पहला हाफ मिस करते हैं, तो यह LSG के लिए बड़ा झटका होगा। टीम ने उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदे गए इस तेज गेंदबाज ने IPL 2024 में अपनी घातक गति से सभी को चौंका दिया था। उन्होंने 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए पहले दो मैचों में लगातार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता था, जिससे वह नेशनल सिलेक्टर्स की नजरों में आ गए थे और जल्द ही टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका मिला। हालांकि, चोट ने उनके करियर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।

    लंबे समय से मैदान से दूर

    IPL 2024 में मयंक साइड स्ट्रेन की वजह से सिर्फ चार मैच ही खेल सके थे। रिहैब के दौरान उन्हें एक और चोट लग गई, जिससे उनकी वापसी में देरी हुई। इसके बावजूद उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज में डेब्यू का मौका मिला, लेकिन वह फिर से चोटिल हो गए और दोबारा रिहैब में लौटना पड़ा। अक्टूबर 2024 के बाद से वह मैदान से पूरी तरह दूर हैं, जिससे उनकी IPL 2025 में भागीदारी अनिश्चित बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    CWG ; प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल, भारत को छठा गोल्ड

    August 1, 2026

    CW 2026: प्रीति पवार गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर, 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.