Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर देखते ही देखते आग का गोला बना प्‍लेन, पायलट और को-पायलट की मौत…
    अंतर्राष्ट्रीय

    रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर देखते ही देखते आग का गोला बना प्‍लेन, पायलट और को-पायलट की मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कैरेबियन देश डोमिनिकन रिपब्लिक में रविवार, 7 जून को एक प्राइवेट प्लेन के साथ भयानक हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को हिला दिया. ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर उतरते समय यह प्लेन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग का बड़ा गोला बन गया. कुछ ही सेकंड में पूरा इलाका धुएं से भर गया और बचाव टीमें आग बुझाने में जुट गईं. इस दर्दनाक हादसे में पायलट और को-पायलट, दोनों की मौत हो गई.

    रनवे पर क्या हुआ?

    डोमिनिकन रिपब्लिक के पूर्वी हिस्से में स्थित ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर रविवार को एक प्राइवेट प्लेन क्रैश कर गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी देश की राष्ट्रीय विमानन प्राधिकरण (नेशनल एविएशन अथॉरिटी) ने दी. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एयरपोर्ट के रनवे पर प्लेन का अगला हिस्सा उठा हुआ दिख रहा और आगे प्लेन में विस्फोट होता है, बहुत बड़ा धुएं का गुबार उठता है. इसके बाद एक दूसरे वीडियो में आग को नियंत्रित करने के लिए दमकल गाड़ियां प्लेन पर पानी डाल रही थीं.

    बता दें कि यह एयरपोर्ट टूरिज्म के लिए जाने जाने वाले शहर ला रोमाना के लिए बहुत अहम है. टूरिज्म डोमिनिकन रिपब्लिक की अर्थव्यवस्था का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह देश कैरेबियन क्षेत्र में स्थित है और इसकी जनसंख्या लगभग 1.16 करोड़ है. इससे पहले 2021 में भी इस देश में प्राइवेट प्लेन की दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी. तब प्लेन यहां की राजधानी सैंटो डोमिंगो के लास अमेरिका इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद क्रैश हो गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     जापान में फिर लगे भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता

    August 1, 2026

    कराची में गैंगवार, ‘धुरंधर’ वाले उजैर बलोच के भाई लियारी में घर के बाहर मारी गोली

    July 31, 2026

    चीन ने LAC से सटे दो एयरबेस पर तैनात किए 12 J-20 फाइटर जेट

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.