Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाई की मार्कशीट में छेड़छाड़ करने पर गुस्साए पिता ने लकड़ी काटने वाले कटर से मासूम 9 साल की बेटी का गला काटा…
    • खौफनाक वारदात: 3 साल की बेटी संग न्याय मांग रही भाभी को देवर ने टांगी से काटा, गर्भ में पल रहा था 4 माह का बच्चा…
    • ‘ईरान के परमाणु हथियार नहीं रहेंगे, वो खुश हों या नाराज’, पोप पर क्यों भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप?
    • आईपीएल के बीच एक दुखद घटना:भारतीय क्रिकेट टीम में पसरा मातम, 36 वर्षीय खिलाड़ी ने दुनिया को कहा अलविदा…
    • अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
    • क्या पाकिस्तान के खिलाफ ODI सरीज के लिए IPL छोड़ देंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी?
    • मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई
    • आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा—“अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»अंडे में छुपा है सफलता का राज: छत्तीसगढ़ के युवक ने ऐसे खड़ा किया अपना कारोबार
    खानपान-सेहत

    अंडे में छुपा है सफलता का राज: छत्तीसगढ़ के युवक ने ऐसे खड़ा किया अपना कारोबार

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    अंडे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हाइलाइट्स

    • 2014 में दुर्गेश राठौर ने लल्लू एग सेंटर की शुरुआत की।
    • रोजाना 6000 अंडे की बिक्री करते हैं।
    • हर महीने 50-60 हजार रुपये की कमाई।

      अंडे खाने के शौकीन हर जगह मिल जाते हैं, चाहे सर्दी हो या गर्मी। अंडे से कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं, जो लोगों को खूब पसंद आते हैं। यह प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को ताकत देता है। आज हम आपको एक ऐसे व्यवसायी की कहानी बताएंगे, जिसने अंडे के बिजनेस से अपनी अलग पहचान बनाई और अच्छी खासी कमाई कर रहा है।

      छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के दुर्गेश राठौर ने 2014 में लल्लू एग सेंटर की शुरुआत की। शुरुआत में छोटे स्तर पर कारोबार शुरू किया, लेकिन अब वह अंडे के थोक और चिल्हर व्यापार से लाखों की कमाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से शुकली गांव से हैं और जांजगीर में मुख्य सड़क पर स्थित आनंद होटल कॉम्प्लेक्स में अपनी दुकान चला रहे हैं।

      दुर्गेश ने साइंस से ग्रेजुएशन और आईटीआई की पढ़ाई की है। नौकरी के बजाय खुद का व्यवसाय करने का फैसला किया और अंडे के थोक और खुदरा व्यापार में उतर गए। आज वे प्रतिदिन 200 से 250 ट्रे (6000 अंडे) बेचते हैं, जिसकी कीमत लगभग 36,000 रुपये होती है। वहीं, महीने में 6000 ट्रे (लगभग 11-12 लाख रुपये की बिक्री) करते हैं। इस व्यापार से उनकी मासिक कमाई 50-60 हजार रुपये तक हो जाती है।

      अगर आप भी थोक या चिल्हर में अंडे खरीदना चाहते हैं, तो जांजगीर जिला मुख्यालय के मेन रोड स्थित बंसल ट्रेडर्स के पास आनंद होटल कॉम्प्लेक्स में लल्लू एग सेंटर पर जा सकते हैं। यह दुकान सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी

    May 7, 2026

    मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई

    May 7, 2026

    आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा—“अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”

    May 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.